जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में
दो उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान,रघुवीर मीणा और राकेश चौकसे ने नाम वापस लिए
सी एल गौर रायसेन
आगामी 29 सितंबर को होने वाले जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होने जा रहा है जिसमें दो उम्मीदवारों रघुवीर मीणा और राकेश चौकसे ने नाम वापस ले लिए हैं, अब दो उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह लोधी और श्रीमती पूजा चौकसे ही चुनाव मैदान में है।
चुनावी मुकाबला लक्ष्मण सिंह लोधी और पूजा चौकसे के बीच होने जा रहा है। नामांकन फार्म की जांच होने के उपरांत दोनों उम्मीदवारों को चुनाव आवंटन भी कर दिए गए है जिसमें लक्ष्मण सिंह लोधी को तीर कमान और पूजा चौकसे को दो पत्ती चुनाव आवंटित किए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद ही दोनों ही उम्मीदवार अब चुनाव मैदान में सक्रिय हो गए हैं दोनों ही उम्मीदवार एक दूसरे से कम नहीं है चुनाव प्रचार के लिए समय बहुत थोड़ा बचा है मुश्किल से एक सप्ताह ही चुनाव प्रचार के लिए उम्मीदवारों को मिल पाएगा इसके बाद 29 सितंबर को मतदान होना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव सीट पर 32 ग्राम पंचायत आती हैं, 84 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इसके अलावा 50 हजार के लगभग मतदाता हैं।