Let’s travel together.

झीरम शहीद योगेंद्र शर्मा को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, सेवा कार्यों के साथ मनाया शहादत दिवस

0 66

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए धरसीवां के लोकप्रिय जननेता स्वर्गीय योगेंद्र शर्मा की पुण्यतिथि पर आज क्षेत्र में श्रद्धा, सम्मान एवं जनसेवा के साथ शहादत दिवस के अवसर पर धरसीवां की पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों ने शहीद योगेंद्र शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम शहीद योगेंद्र शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया गया तथा वहां स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात धरसीवां स्थित शहीद उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद योगेंद्र शर्मा के योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वातावरण “शहीद अमर रहें” के नारों से गूंज उठा और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय योगेंद्र शर्मा ने जीवनभर क्षेत्र की जनता, गरीबों एवं किसानों की आवाज बनकर कार्य किया। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व अध्यक्ष उधो वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, महेश शर्मा, कैलाश जायसवाल, प्रमोद शर्मा, रूपेश बघेल, रतन सोलंकी, राजू वर्मा, राजू सायतोड़े, देवेंद्र खेलवार, अंकित वर्मा, रामकुमार वर्मा, योगेश द्विवेदी, सुधीर दुबे, मंजू वर्मा, लोकेश्वरी वर्मा, अश्वनी वर्मा, खूबी डहरिया, सुरेंद्र गिलहरे, बबलू भाटिया, श्यामलाल बघेल, सूरज सिंह ठाकुर, वहीदा सुल्ताना, साहिल खान, पंकज नायक, अनिल बघेल, तुकाराम साहू, दिना सायतोड़े, योगेश्वर वर्मा, नीलमणि परगनिया, लेखू वर्मा, नीतू साहू, मदन गोयल, भागवत लहरी, रंजीत गायकवाड, सुरेश साहू, अंजित सायतोड़े, अमजद खान, भगवानी डहरिया, रोशन पुरी गोस्वामी, ढालचंद पाल, सालिक शर्मा, विजेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, चोवा राम साहू, कमलेश मिश्रा, राजू यादव, कुमार साहू, विजय साहू, इकबाल कुरैशी, कमल साहू, मिराज खान, दुर्गा बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811