Let’s travel together.

आदिवासियों ने बैंडवाजा बजाकर ग्रहमंत्री को खिलाया पसंदीदा तेंदू

0 721

सेंकडों आदिवासियों ने किया आत्मिक स्वागत

शिवपुरी । मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज रान्ठखेडा गाँव में चल रही भागवत कथा में भाग लेने शिवपुरी से निकले जहां सहरिया क्रांति सदस्यों ने उनका अपने ही निराले अंदाज में स्वागत किया साथ ही इन दिनों जंगलों में बड़े चाव से खाए जाने वाले फल तेंदू को आदिवासियों ने छोले के पत्तों में रखकर भेंट किया आदिवासियों का आत्मिक स्नेह देख गृहमंत्री अभिभूत हो गए , सेंकडों आदिवासियों ने ढोल बजाकर व पुष्पहारों से डा नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया .


आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से पोहरी के रांठखेडा गाँव के लिए फोरलेन से निकलेंगे यह जानकारी संचार माध्यम से आदिवासियों को लगी तो अपने खेत –खलिहानों से काम छोड़कर सहरिया क्रांति कार्यकर्ता कई गांवों से एकत्रित होकर फोरलेन पर एकत्रित हो गए . डोक्टर मिश्रा के वहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने शहनाई व् ग्रामीण बैंड बजा बजकर उनका स्वागत किया . इसी बीच मझेरा के दीवान आदिवासी ने छोले के पत्तों जंगल का मोसमी और आदिवासियों का प्रिय फल तेंदू भेंट किया जिसे बड़े ही सरल शैली में नरोत्तम मिश्र ने स्वीकार किया इसके बाद सहरिया क्रांति सदस्यों ने पुष्पहारों से डॉ नरोत्तम मिश्रा का स्वागत किया . ढोल की ताप व् शहनाइयों की गूँज में आदिवासियों ने बलारी मैया का प्रसाद भी भेंट किया . इस अवसर पर सहरिया क्रांति के अट्ठाईसा व् खोड मंडल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे .

न्यूज सोर्स-संजय बेचेंन जी शिवपुरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811