Let’s travel together.

राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग रविन्द्र तोमर के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली 

0 678

ग्वालियर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा ) इंजीनियर रविंद्र सिंह तोमर के निर्देश एवं नेतृत्व में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव मतदान के अवसर पर मतदाता जागरूक रैली का ग्वालियर में आयोजन हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे तानसेन मकबरा हजीरा से किला गेट, घास मंडी, कोटेश्वर होते हुए शब्द प्रताप आश्रम तक रैली निकाली गयी। जहां रैली समापन पर शब्द प्रताप आश्रम पर सभा आयोजित की गयी। रैली में शहर के लोगों को मतदान का उपयोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को करने के लिए जागरूक किया गया।

सभा को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधित किया। अपने संबोधन में बोलते हुए कहा की ,किसी भी देश के स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरुक होना बहुत ज़रूरी है। जब मतदाता अपने मताधिकार की ताकत को सही दिशा में लगायेगा तो एक सशक्त सरकार का निर्माण होगा एवं सशक्त सरकार ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण भी करेगी। रैली को हरी झंडी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र तोमर ने दिखायी। इस शानदार रैली की सफलता के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को शुभकामनाएं दी ।मतदाता जागरुकता रैली में जिला प्रशासान ग्वालियर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी. प्रदेश प्रभारी रामकिशन कटारे ,ग्वालियर चंबल अध्यक्ष हर्ष तोमर , ग्वालियर संभाग अध्यक्ष अखिलेश परिहार ,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र माहोबिया , कार्यकारी अध्यक्ष ग्वालियर बहादूर कुशवाह तथा, सलीम खान जिला मंत्री राजू खान कांती प्रसाद, संतोष राजावत, प्रदेश सचिव जागभान परमार, रविन्द्र सिंह राजपूत, सोनू कौशल ,रमेश प्रजापती, प्रदेश सचिव रंजीत तोमर, जिला महासचिव तरून राठौर सहित समस्त ग्वालियर जिला पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |     रायसेन में सड़क हादसे के घायलों के लिए जीवनरक्षक बने CMHO डॉ. दिनेश खत्री     |     छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811