Let’s travel together.

पहले पीएम मोदी से बात की अब राष्ट्रपति से मिलने का मिला मौका, जानिए शिवपुरी की विद्या आदिवासी की पूरी कहानी

0 178

– डेढ़ महीने में दो प्रमुख हस्तियों से मिलने का मौका मिला शिवपुरी की सहरिया जाति की आदिवासी महिला को

– विद्या आदिवासी ने बताया कि हम पहले अपने गांव से शिवपुरी शहर तक नहीं आ पाते थे लेकिन पीएम मोदी के कारण अब दिल्ली जाने का मिला मौका

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
पूरे देश में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जा रहा है लेकिन इसी बीच शिवपुरी की एक महिला विद्या आदिवासी ऐसी महिला है जिसे डेढ़ महीने के अंतराल में देश की दो प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करने का मौका मिला है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विद्या आदिवासी ने 15 जनवरी को डायरेक्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इसके बाद अब दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मिलने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा विद्या आदिवासी अपनी समूह की अन्य महिलाओं के साथ महिला दिवस पर दिल्ली स्थित अमृत उद्यान भी घूमेंगी। शिवपुरी की विद्या आदिवासी के साथ ग्रामीण आजीविका समूह की 50 अन्य महिलाओं को भी एक बस से शिवपुरी से दिल्ली भेजा गया है जो दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा अमृत उद्यान को घूमेंगी। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए और अमृत उद्यान घूमने के लिए भेजा गया है। इसी दल में शिवपुरी की विद्या आदिवासी भी शामिल हैं।

विद्या आदिवासी ने पीएम मोदी से की थी सीधी बात, बताया था अब आवास बनने से सिर पर नहीं पड़ते ओले–

शिवपुरी जिले की विद्या आदिवासी ने 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की थी। इस दौरान पीएम जन मन योजना के अंतर्गत शिवपुरी जिले के हातोद ग्राम पंचायत में यह कार्यक्रम रखा गया था जिसमें प्रधानमंत्री ने शिवपुरी जिले के सहरिया आदिवासियों से सीधा संवाद किया था। इसी दौरान दो चिन्हित महिलाओं से भी बातचीत की गई थी उसमें से एक महिला विद्या आदिवासी ने अपना पीएम आवास बनाने के बाद पूरी कहानी पीएम मोदी को सुनाई थी। जिसमें विद्या आदिवासी ने बताया था कि पहले उनका घर कच्चा था और छत नहीं थी तो जब ओले गिरते थे तो वह सिर पर थाली लगा लेती थी क्योंकि सिर पर सीधे ओले गिरते थे लेकिन अब पक्का आवास बन गया है अब उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। अपनी जीवनचर्या में विभिन्न योजनाओं के जरिए किस तरह से परिवर्तन आया है इसके बारे में भी विद्या आदिवासी ने पीएम मोदी को पूरी जानकारी दी थी।

हम अपने गांव से शिवपुरी शहर तक नहीं आ पाते थे लेकिन अब दिल्ली जाने का मिल रहा है मौका-

शिवपुरी से दिल्ली रवाना होते वक्त विद्या आदिवासी ने बताया कि वह शिवपुरी की हातोद ग्राम पंचायत में रहती है और यहां से 15 किलोमीटर दूर शिवपुरी शहर भी वह नहीं जा पाती थी लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी के माध्यम से दिल्ली घूमने का मौका मिल रहा है जिसमें राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से भी उनकी मुलाकात होगी। क्योंकि द्रौपदी मुर्मू भी उनकी आदिवासी समाज से ही जुड़ी हुई महिला हैं। विद्या आदिवासी ने बताया कि उन्हें शिवपुरी से दिल्ली जाने में अच्छा लग रहा है और समूह की अन्य महिलाएं भी दिल्ली जाने से खुश हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811