Let’s travel together.

ट्रेन चालकों ने दिया डीआरएम कार्यालय के सामने दिया धरना

0 79

बिलासपुर। ट्रेनों के समयबद्ध संरक्षित संचालन के लिए तनाव रहित कार्यकारी वातावरण निर्मित कराने गुरुवार को आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी प्रधानमंत्री के नाम सामुहिक अंतरदेशीय पत्र व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर के सामने धरना दिया। जिसमे मंडल की सभी क्रू लाबी चालक व सहायक चालक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बिलासपुर रेल मंडल देश में प्रतिवर्ष माल लदान लक्ष्य के सर्वोच्च कीर्तिमान स्थापित करता है। लेकिन, रनिंग स्टाफ जिसके द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति होती है, वह उपेक्षा व प्रताड़ना का शिकार होता है, जो दुर्घटनाओं का मूल कारण है। परिचालन प्रबंधन के अप्रत्याशित नित नए – नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जिसमें चालक व सहायक चालक के 2200 से अधिक रिक्त पदों को न भरना, नई लाबियों को खोलने/बन्द करने के नाम पर बार- बार ट्रांसफर – पोस्टिंग करना, लांग आवर्स कंट्रोल करने के नाम पर 12 घंटे से अधिक ड्यूटी को 1.10 घंटे का ब्रेक कराकर दो भागों में दर्शाना, आन व आफ ड्यूटी करने दूसरे स्टेशनों में भेजना, बिना काम के क्रू का अनावश्यक दुरूपयोग करना, पीआर व अवकाश न देना, संरक्षा नियमों का पालन करने पर बुक आफ व सस्पेंड की धमकी देना व पारिवारिक और सामाजिक स्थिति बुरी तरह दुष्प्रभावी हो रही है। रनिंग स्टाफ आक्रोशित है। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रेल प्रशासन से न्यायोचित शीघ्र समाधान करने की मांग करता है। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय एवं स्थानीय मांगो का ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद मंडल अध्यक्ष ने की। वहीं संचालन मंडल सचिव विकास सिंह गहरवार ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष एचएस भदौरिया जोनल महासचिव व्हीके तिवारी, रवि बनर्जी, राजेश शर्मा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने धरना कार्यक्रम को संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811