Let’s travel together.

सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात

0 47

सांकरा के ‘युवा संवाद’ में प्रदेश टॉपर की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा

  निमोरा में नया बिजली सब-स्टेशन, हाई मास्ट लाइट और स्कूल कक्ष; धनेली में बालिका शौचालय व मंच शेड तथा सांकरा में खेल मैदान समतलीकरण सहित करोड़ों के विकास कार्यों की हुई घोषणा व भूमिपूजन

12वीं में प्रदेश टॉप करने वाले छात्र की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाने व विधानसभा भ्रमण की घोषणा

– जनचौपाल में बिजली सब-स्टेशन, नाली व राशन समस्या का कराया निराकरण

सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की बहुचर्चित ‘सेवा संवाद यात्रा’ का चौथा दिन भी अभूतपूर्व जनसमर्थन, उत्साह और विकास की नई सौगातों के साथ संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान हर गांव में ग्रामीणों द्वारा विधायक श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया जा रहा है, जो क्षेत्र में उनके प्रति बढ़ते विश्वास और स्नेह को दर्शाता है।

चौथे दिन की यात्रा के तहत विधायक श्री शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निमोरा, धनेली, सांकरा और सिलतरा का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परंपरागत औपचारिक सभाओं से हटकर सीधे ग्रामीणों के घर-घर दस्तक दी और परिवार के सदस्य की तरह उनसे भेंट-मुलाकात कर उनकी जमीनी समस्याओं को बारीकी से समझा।

विकास कार्यों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से विधायक श्री शर्मा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण व विकास कार्यों के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। प्रवास के दौरान उन्होंने एक ग्रामीण के घर पहुंचकर अत्यंत सादगी के साथ भोजन भी ग्रहण किया, जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा रही।

‘मितानिन दिवस’ पर स्वास्थ्य सखियों का विशेष सम्मान

‘मितानिन दिवस’ के पावन अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा ने ग्राम निमोरा में विशेष समारोह आयोजित कर क्षेत्र की मितानिन बहनों (स्वास्थ्य सखियों) का आत्मीय सम्मान किया, इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा, “मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करती हैं।” उन्होंने सभी मितानिन बहनों को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर उनके समर्पण की सराहना की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण और प्रमुख घोषणाएं

दौरे के दौरान विधायक श्री शर्मा ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते हुए कई विकास कार्यों की सौगात दी और समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया।ग्राम निमोरा: यहाँ शौचालय एवं स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों की लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गाँव में नया सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया तथा बाज़ार चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही राशन वितरण से जुड़ी समस्या का तत्काल निराकरण भी कराया गया।

ग्राम धनेली: स्कूल परिसर में नवनिर्मित बालिका शौचालय का लोकार्पण किया गया और स्कूल मंच पर शेड निर्माण की घोषणा की गई। इसके अलावा गाँव में जलभराव और नाली की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

ग्राम सांकरा: ग्रामीणों और युवाओं की विशेष मांग पर खेल मैदान के समतलीकरण तथा बालिका शौचालय निर्माण की घोषणा की गई।

जनचौपाल में अधिकारियों को निराकरण के निर्देश और योजनाओं की जानकारी

अपने ग्राम प्रवास के दौरान विधायक श्री शर्मा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी, ताकि हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। जनचौपाल में विधायक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम भी मौजूद रही। विधायक ने प्रत्येक ग्राम में ‘जनचौपाल’ लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

सांकरा में स्कूली बच्चों से ‘युवा संवाद’ और उच्च शिक्षा के लिए बड़ी घोषणा

यात्रा के दौरान ग्राम सांकरा में विधायक श्री शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ आत्मीय ‘युवा संवाद’ किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और बच्चों की जिज्ञासाओं व सवालों के सहजता से जवाब दिए। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं:

 विधानसभा भ्रमण व पुस्तक भेंट

उन्होंने स्कूल लाइब्रेरी के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट कीं और सभी बच्चों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही दिखाने के लिए रायपुर भ्रमण पर ले जाने का वादा किया।

मेधावी छात्रों का सम्मान

शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने स्कूल में उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की बात कही।

उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का संकल्प

विधायक श्री शर्मा ने यह बड़ी घोषणा भी की कि यदि धरसींवा क्षेत्र का कोई भी विद्यार्थी 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टॉप करता है, तो उसकी 12वीं के बाद की आगे की पूरी पढ़ाई का खर्च वे स्वयं उठाएंगे।

सिलतरा में रात्रि विश्राम, भजन संध्या और संगठनात्मक चर्चा

यात्रा के चौथे दिन का समापन ग्राम सिलतरा में हुआ, जहाँ विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों के बीच ही रात्रि भोजन और रात्रि विश्राम किया। रात्रि प्रवास के दौरान उन्होंने शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक बैठक व संवाद कर संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके पश्चात विधायक ग्राम पंचायत में आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए और स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन व सेवा कार्य में भी हिस्सा लिया।

इस संपूर्ण यात्रा के दौरान विधायक श्री अनुज शर्मा के साथ योगेश तिवारी, संदीप यदु, शकुंतला ढिलेंद्र सेन, यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर, सह-प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, रुक्मिणी वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, निहाल सिंह वर्मा, रश्मि वर्मा, नत्थू यदु, प्रमोद निषाद, रामखिलावन वर्मा, सोहन धीवर, गोविंद साहू, सुमीत सेन, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान,लक्ष्मण पटेल, दिलीप साहू ,गिरधारी वर्मा,योगेश साहू,नोहर वर्मा,राजेश वर्मा,विवेक वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811