सुरेंद्र जैन, धरसींवा
क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की जन संवाद यात्रा शुक्रवार को सांकरा पहुंची। यहां सर्वप्रथम उन्होंने स्कूली बच्चों से चर्चा की, इसके पश्चात जन चौपाल लगाई गई जिसमें अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी और गांव की समस्याएं बेझिझक बताई, जिसका विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से हल किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला ढिलेंद्र सेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, सरपंच रघुनाथ साहू, तहसीलदार आर.के. साहू, जनपद सीईओ आशीष केशरवानी सहित विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
जन चौपाल में जो प्रमुख मुद्दे उठे, वो ये रहे

राशन की समस्या
ग्रामीणों ने कहा, गांव में राशन टाइम पर नहीं मिलता। एक ही व्यक्ति को राशन दुकान खोलने अन्य गांव में भी जाना होता है, इसलिए यहां समय की व्यवस्था बिगड़ी है। इस पर विधायक ने तत्काल खाद्य अधिकारी से बात की और सांकरा के लिए अलग से संचालक रखने का आदेश दिया, ताकि ग्रामीणों को समय पर राशन वितरण होता रहे। वहीं कुछ अकेले एक ही सदस्य वाले राशन कार्डधारियों ने दस किलो चावल मिलने पर उसे बढ़ाने की मांग की, जिस पर विधायक ने उन्हें नियम भी समझाया – एक जन रहते तो दस किलो ही मिलता है और परिवार में हर सदस्य के पीछे सात किलो मिलता है, ये सरकारी नियम है, इसे हम नहीं बदल सकते।
सांकरा स्कूल को पीएमश्री स्कूल बनाने का सुझाव
सांकरा के शासकीय स्कूल को पीएमश्री बनाने के ग्रामीणों के सुझाव पर विधायक ने कहा – ये सुझाव बहुत अच्छा लगा, मैं संबंधित विभाग को पत्र जरूर लिखूंगा।
रगमंच, श्मशान घाट और पानी टंकी
ग्रामीणों ने अटल चौक में रंगमंच, श्मशान घाट में दलदल-कीचड़ और शव रखने की जगह की मांग रखी। तालाब के पास पानी टंकी व बिजली बिल का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने सरपंच, ग्राम पंचायत से बोला, जिस पर सरपंच ने दो दिन के भीतर संबंधित वार्डों में विशेष सफाई की बात कही। जनपद, जिला पंचायत को भी उन्होंने एक बेहतर प्लान बनाने को बोला।
लक्ष्मी नगर में 150 घर अवैध प्लॉटिंग
ग्रामीणों ने कहा, लक्ष्मी नगर में 150 घर अवैध प्लॉटिंग में हैं, वहां ना बिजली है, ना सड़क है, ना पानी है। विधायक ने कहा – जिसने कॉलोनी बनाई है, उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था कराए। अवैध कॉलोनियों में प्लॉटिंग में यही समस्या रहती है।
जमीन डायवर्जन और इंडस्ट्रीज का सवाल
ग्रामीणों ने पूछा, जमीन डायवर्जन क्यों नहीं हो रहा है, जिस पर विधायक ने तहसीलदार से जानकारी ली और आवश्यक कदम उठाकर ग्रामीणों की समस्या हल करने को बोला।

वार्ड 2 की सफाई और अन्य मुद्दे
वार्ड क्रमांक 2 में सफाई, कृषि भूमिहीन का मुद्दा, उषा साहू जी सहित कई महिलाओं ने भी अपनी बात रखी। वहीं यशवंत ढेवर ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी का मामला उठाया, जिस पर विधायक ने कहा – वो तो कानूनी लड़ाई है, थाने में कागज दे दे, तहसीलदार जी बैठे हैं।
गोविंद वर्मा ने रखी सांकरा क्षेत्र की 8 जनहित मांगें – जोहार छत्तीसगढ़
जन संवाद यात्रा में गोविंद वर्मा ने सांकरा क्षेत्र की जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए ये मांगें रखी -सांकरा ऑटो और बस स्टैंड का नाम – संत परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के नाम से हो।सांकरा-धनेली ओवर ब्रिज का नाम -महामाई के नाम से नामकरण किया जाए।महमाई चौक का नाम सम्मानपूर्वक नामकरण हो। बिजली बिल की समस्या – गांव में बढ़ते बिजली बिल से गरीब परिवारों को राहत मिले। गोविंद वर्मा ने कहा – गैस सिलेंडर इतना रेट बढ़ गया है कि गरीब आदमी का पैसा सिलेंडर और बिजली बिल में ही चला जाता है। गैस सिलेंडर की समस्या दाम और सप्लाई की समस्या।वार्ड 13 / 14 में पक्का रद्दा -चार चक्का गाड़ी, खासकर इमरजेंसी में एम्बुलेंस जाए। इसके लिए वार्ड के 139 लोगों ने घर-घर हस्ताक्षर किए हैं। उमेश यादव पंच वार्ड 14 और वार्ड के युवा, भाई-बहिन, दीदी, महतारी, सियान सबने एक स्वर में आवाज उठाई। गोविंद वर्मा ने कहा – उमेश यादव पंच वार्ड 14 नंबर के भाई और वार्ड के युवा भाई-बहिन, दीदी-महतारी और सियान मन को दिल से शुक्रिया, सब एक साथ आवाज उठाए हैं रद्दा के लिए, जोहार।. खेल मैदान -*युवाओं के लिए खेल मैदान की व्यवस्था हो, ताकि हमारा युवा नशा से दूर रहकर खेल में आगे बढ़े।गणेश मंच की मांग – युवा 12 साल से गणेश भगवान की स्थापना करते आ रहे हैं, उस जगह में स्थायी मंच बनाया जाए।गोविंद वर्मा ने कहा -ये सब मांग जनता के हक की मांग है, हम सब मिलकर इसे पूरा करवाएंगे।

छत्तीसगढ़ी गीत से गूंजा मंच
जन चौपाल के दौरान स्थानीय ग्रामीण भोलाराम साहू ने छत्तीसगढ़ी में शानदार गीत सुनाया, जिसे सुनकर पूरा मंच और ग्रामीण झूम उठे। ज्ञात रहे कि भोलाराम साहू सांकरा के ऐसे प्रतिभाशाली पुराने कलाकार हैं, जो कभी सांकरा में अपनी कला से ग्रामीणों को बहुत हंसाया करते थे। बुजुर्ग होने के बावजूद उनकी कला आज भी जवान है।