वेत्रवती महोत्सव के तीसरे दिन देर रात तक गूंजी काव्य की रसधार, नए कवियों को मिला अवसर
विदिशा । वेत्रवती घाट सुधार समिति के तत्वावधान में नvami गंगे योजना के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय ‘वेत्रवती महोत्सव’ के तीसरे दिन भव्य और विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रोताओं ने कवि सम्मेलन स्थल के साथ ही घाटों पर भी बैठकर काव्य पाठ का जमकर आनंद उठाया और कवियों की रचनाओं पर खूब तालियां बजाईं।
मंच और अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता घाट समिति के उपाध्यक्ष एवं कवि सम्मेलन के संयोजक अरुण कुमार सोनी ने की। वरिष्ठ कवि नि सार अहमद , अतिथि रहे और मंच संचालन उदय ढोली ने किया। मंचासीन अतिथियों में *वरिष्ठ इतिहासकार गोविंद देवलिया, गोवर्धन राजोरिया, डॉ. शीलचंद पालीवाल* तथा समिति अध्यक्ष महेश साहू मिंटू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम प्रदीप जैन पारस ने स्वर्गीय माधो सिंह कामरेड के स्मरण में डॉ. जगमोहन शर्मा द्वारा रचित दोहों का सस्वर गायन किया।
संस्थापक अध्यक्ष गोकर्ण साहब ने समिति की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों, मां वेत्रवती के शुद्धिकरण, गहरीकरण और घाटों की साफ-सफाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में लावन अरुण कुमार सोनी ने पांच दिवसीय वेत्रवती महोत्सव के उद्देश्य और नदी स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विदिशा, भोपाल और रायसेन के कवियों ने बांधा समा। कवि सम्मेलन में विदिशा के साथ भोपाल और रायसेन जिले से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध और भावविभोर कर दिया।

इस आयोजन की खास बात
इस आयोजन की खास बात यह रही कि पहली बार मंच से काव्य पाठ करने वाले नवोदित रचनाकारों को भी अध्यक्ष श्री सोनी द्वारा प्रोत्साहन का अवसर प्रदान किया गया। जिसकी उन लोगों ने काफी प्रशंसा की।
प्रमुख रचनाकार
निसार मालवी, अरुण कुमार सोनी, संतोष सागर, शाहिद अली शाहिद, चांद खां चांद, सोवन सिंह ठाकुर, उदय ढोली, विष्णु दूबे, डॉ. शीलचंद पालीवाल, गोवर्धन राजोरिया, हरगोविंद मैथिल, दिनेश मोहन श्रीवास्तव, सीवरण सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत और राजेंद्र रघुवंशी सहित समिति के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी।
कोमल सिंह कोमल, पूजा श्रीवास्तव, निकिता पाल, श्रवण कुमार राठौर, खुशाल सिंह राजपूत, राजेश नाड़ी वाल,राम खिलावन समेत कई स्थानीय कवियों ने महफिल को रोशन किया। श्रोताओं में ठाकुर रमेश सिंह, कमलेश सेन, पप्पू सरदार, महिला नेतृत्व मिथिलेश दांगी और उनकी टीम उपस्थित रहे।
सफल आयोजन और सम्मान
आयोजन को सफल बनाने में समिति संयोजक प्रमोद शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ओम प्रकाश कुशवाहा, अशोक प्रजापति, जसवंत कुशवाहा, शशि प्रकाश, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत और राजेंद्र रघुवंशी सहित समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में गौवर्धन साहब ने सभी अतिथियों, कवियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।