Let’s travel together.

बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी

0 15

महुआखेड़ा और भंवरखेड़ी गांव पर 5 लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया, किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए बिजली कंपनी ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को महुआखेड़ा और भंवरखेड़ी गांव में कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। दोनों गांवों पर 5 लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि होने के चलते कंपनी ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार महुआखेड़ा गांव में चार कृषि ट्रांसफार्मर और भंवरखेड़ी गांव में एक ट्रांसफार्मर की बिजली काटी गई है। ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण इनसे जुड़े किसानों के सामने सिंचाई कार्य को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। इससे पहले भी बिजली कंपनी द्वारा क्षेत्र के कई गांवों में बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटने की कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले भी कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले जिन ट्रांसफार्मरों पर 3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया था उनकी भी बिजली सप्लाई बंद कर दी थी इसके चलते क्षेत्र के कई गांवों में कृषि कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिन कृषि उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मरों पर निर्धारित राशि से अधिक बकाया है, उनकी सप्लाई बंद की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई के दायरे में बांसिया, हिनोतिया, भंवरखेड़ी, डोलाघाट, अंबाड़ी, मुड़ियाखेड़ा सहित आसपास के कई गांव आए थे।

वहीं बिजली विभाग का उद्देश्य बकाया बिलों की वसूली करना है। किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद होने से उनके कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अब देखना होगा कि बकाया राशि जमा होने के बाद विभाग कितनी जल्दी ट्रांसफार्मरों की बिजली सप्लाई बहाल करता है।

जिन उपभोक्ताओं पर कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रांसफार्मर पर बिल बकाया है उन सभी उपभोक्ताओं की सप्लाई काटी जा रही है सभी उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर अपनी सप्लाई कटने से बचा सकते हैं।

मनीष कुमार जूनियर इंजीनियर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811