Let’s travel together.

बेगमगंज- रायसेन की प्रगति दुबे का राज्य का सर्वोच्च खेल अलंकरण विक्रम पुरस्कार के लियें चयन

0 319

रायसेन । ग्राम ध्वाज ,विकासखंड बेगमगंज ,जिला रायसेन की स्टार शूटिंग खिलाड़ी कु. प्रगति दुबे को राज्य सरकार के सर्वोच्च खेल अलंकरण “ विक्रम पुरस्कार “ से सम्मानित किये जाने की घोषणा कल रात्रि में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा की गई है ।


वर्ष 2022 के लिए प्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण “ विक्रम पुरस्कार “ कुल 10 खिलाड़ियों को, प्रतिभावान जूनियर 11 खिलाड़ियों को “ एकलव्य पुरस्कार “ , 1 प्रशिक्षक को विश्वामित्र पुरस्कार एंव खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए 01 लाइफ़ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की है ।
विक्रम पुरस्कार में सम्मान स्वरूप खिलाड़ियों को राशि रू. 2.00 लाख नक़द, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एंव उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में लिए जाने का प्रावधान है ।


विक्रम, विश्वामित्र व लाईफ़ टाईम एचीवमेंट अवार्ड में सम्मानित होने वालों को प्रत्येक को 2-2 लाख रूपये व एकलव्य पुरस्कार वालों को प्रत्येक को 1-1 लाख रूपये सम्मान निधि दिये जाने का प्रावधान है ।
कु. प्रगति दुबे ने शूटिंग वर्ल्ड कप में 1 स्वर्ण पदक , 1 रजत पदक  एंव 1 कांस्य पदक  जीता है । राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अब तक 05 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते है ।
वर्तमान में कु. प्रगति दुबे राज्य हाई परफ़ॉर्मेंस शूटिंग सेंटर भोपाल में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।


प्रगति ज़िले की पहली खिलाड़ी हैं जिसे विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, इसके पूर्व वर्ष 2008 में जिले के ओबैदुल्लगंज विकास खंड की सुश्री रेनू यादव को ( बेसबॉल) एकलव्य पुरस्कार प्राप्त हुआ था ।
कु. प्रगति को विक्रम पुरस्कार की घोषणा होने पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल एंव ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811