Let’s travel together.

समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न

0 10

समाधिपूर्वक मरण ही साधना की परिपूर्णता : मुनिश्री

सागर। गौराबाई जैन मंदिर, कटरा में समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज के प्रति विनयांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज ने समाधि मरण, संलेखना, आत्मसाधना और जीवन की नश्वरता पर प्रकाश डालते हुए मुनिश्री को विनयांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जिस जीव का जन्म होता है, उसका मरण भी निश्चित है। मृत्यु को टाला नहीं जा सकता, लेकिन सम्यक भावना, सजगता और आत्मसाधना के माध्यम से उसे मंगलमय बनाया जा सकता है। केवल भावना करने से नहीं, बल्कि जीवनभर संयम और साधना के अभ्यास से समाधिमरण की पात्रता बनती है। साधक को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि मृत्यु कभी भी आ सकती है। मुनिश्री अक्षय सागर महाराज ने अपनी साधना और संलेखना के माध्यम से आत्मकल्याण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किया।

मुनि श्री चंद्र सागर महाराज ने कहा कि संसार में जो जन्म लेता है, उसका मरण निश्चित है। जो समता और भगवान के स्मरण के साथ प्राण त्यागता है, उसकी सद्गति होती है। जीवन के दुखों से छुटकारा पाने का मार्ग संयम और आत्मसाधना है। मुनि श्री अक्षय सागर महाराज ने अक्षय पद प्राप्त करने की भावना से दीक्षा धारण की थी। उनका जीवन सरलता, विनय और साधना का उदाहरण रहा। 7 फरवरी 1998 को वे गुरु जी के पास पहुंचे तथा 11 फरवरी को मुक्तागिरि में उनकी मुनि दीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी धर्म और आत्मकल्याण की प्रेरणा दी।

मुनि श्री उद्यम सागर महाराज ने कहा कि जिस प्रकार मंदिर का निर्माण होने के बाद कलशारोहण से उसकी परिपूर्णता होती है,उसी प्रकार साधना की परिपूर्णता समाधिपूर्वक मरण से होती है। जैन दर्शन में समाधिमरण का विशेष महत्व है। दीक्षा लेना और समाधिपूर्वक देह त्याग करना दोनों अलग-अलग साधनाएं हैं। सरल समाधि उन्हीं को प्राप्त होती है, जिनके भीतर जीवनभर सरलता और संयम का भाव होता है। मुनि श्री अक्षय सागर महाराज का समाधिमरण सभी साधकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनके समाधिमरण को आत्मकल्याण की प्रेरक यात्रा बताते हुए सभी जीवों के लिए सम्यक भावना, संयम और संलेखना की मंगलकामना की।

सभा का संचालन ब्रह्मचारी संजीव भैया ने किया इस अवसर पर मुकेश जैन ढाना व मुकेश पारस ने 27 नवंबर से प्रारंभ होने वाले समवशरण विधान के संदर्भ में जानकारी धर्म सभा में दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811