Let’s travel together.

तेज गति से दौड़ रही स्कार्पियो पलटी, दो युवकों की मौके पर मौत, तीन घायल

0 183

सीहोर। नए साल की शुरुआत जिले में बुरी खबर लेकर आई है। सोमवार तड़के जिले के भैरुंदा क्षेत्र में स्कार्पियो गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पलटने के बाद लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती गई।

स्वप्न सिटी गेट के सामने हादसा
जिले के भैरुंदा थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि थाना भैरुंदा के क्षेत्र में तड़के भैरुंदा गोपालपुर रोड पर तेज गति से दौड़ रही स्कार्पियो गाड़ी अचानक पलट गई। घटना भैरुंदा स्थित स्वप्न सिटी गेट के सामने की बताई जा रही है। वाहन पलटने के पहले करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती गई।
वाहन पूरी तरह क्षत-विक्षत
हादसा इतना भयानक था कि चार पहिया वाहन पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और वाहन में बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में भैरुंदा क्षेत्र के निवासी अभिषेक गुर्जर पिता बलराम 24 वर्ष निवासी शास्त्री कालोनी भैरुंदा व राजेंद्र पंवार (28) शीलकंठ की मौत हो गई है, वहीं अन्य तीन आकाश पिता हरगोविंद 28 वर्ष निवासी बोरखेड़ा, शुभांशु पिता मोहन यादव उम 20 वर्ष, कैलाश सिंह पिता किशन उम्र 29 वर्ष भैरुंदा और अभिषेक पिता रामदीन पवार उम्र 36 वर्ष निवासी बरखेड़ी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल और घटना स्थल पर एसडीओपी दीपक कपूर पहुंचे। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। आकाश शुभांशु और अभिषेक को भैरुंदा अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। वहीं कैलाश सिंह को सोमवार दोपहर में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
कार तेज गति से चल रही थी
कार बोरखेड़ा से भैरुंदा तरफ जा रही थी। रात डेढ़ बजे जब स्वप्न सिटी के सामने पहुंची तो अचानक तेज गति होने से अनियंत्रित होकर आठ पलटी खाई और घिसटती गई, इसमें छह लोग सवार थे, जो नया वर्ष मनाकर लौट रहे थे। पुलिस का मानना है कि घटना का कारण हैंडब्रेक या तेज गति में ब्रेक लगाना हो सकता है क्योंकि आसपास कार की टक्कर नहीं हुई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811