Let’s travel together.

अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान

0 6

डोलाघाट की मोटर खराब होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्यूबवेल की पाइपलाइन में भी लीकेज, पंचायत टैंकरों से कर रही पानी की व्यवस्था

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जलने और पाइपलाइन में लीकेज होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पिछले दो से तीन दिनों से पानी की सप्लाई प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में एक के बाद एक दो स्थानों पर तकनीकी खराबी आने से जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले डोलाघाट स्थित नल-जल योजना के तहत डली हुई ट्यूबवेल की मोटर जल गई थी। इसके अगले ही दिन स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित ट्यूबवेल की पाइपलाइन और बोरवेल में लीकेज की समस्या सामने आ गई। इसके चलते पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई। लगातार दो स्थानों पर आई खराबी के कारण ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में परेशानी हो रही है। हालांकि, पंचायत द्वारा ग्रामीणों को राहत देने के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है।

मोटर और लीकेज सुधारने का काम जारी

ग्राम पंचायत सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार ने बताया कि जली हुई मोटर को ठीक कराने और पाइपलाइन में हुए लीकेज को सुधारने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सुधार कार्य पूरा होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। तब तक ग्रामीणों को टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है, ताकि किसी को ज्यादा परेशानी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811