Let’s travel together.

गौरव दिवस पर राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के द्वारा शहीद स्मारक का लोकार्पण

0 105

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

नगर परिषद बरेली के तत्वावधान में विलीनीकरण आंदोलन में हुये शहीद रामप्रसाद अहिरवार एवं जुगराज सोनी की स्मृति में स्मारक का लोकार्पण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के द्वारा किया गया।इस अवसर पर नगरपरिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी उपस्थित थे
स्मारक के लोकार्पण के पश्चात बाजार में विलीनीकरण आंदोलन में हुये शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानीनियो की स्मृति में आयोजित राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अपने वाल्यकाल के सहपाठियों एवं शिक्षा दीक्षा के संस्मरण सुनाते हुए अपने भाषणों से उपस्थित जनसमूह को लोट-पोट कर दिया।


विलीनीकरण आंदोलन में हुये शहीदों के परिवार के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
भारत जब सन् 1947मे अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ तब देश में राजा महाराजाओं की छोटी-छोटी रियासतें थीं ।उनको भारत के गणराज्य में मिला दिया गया,लेकिन भोपाल के नबाव हमीदुल्ला खां ने भारत गणराज्य में शामिल होने से इंकार कर दिया तव भारत के गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भोपाल नबाव को 24घंटे का अल्टीमेटम दे दिया । नहीं मानने पर भोपाल रियासत को गणराज्य में विलीन करने के लिये विलीनीकरण आंदोलन की चिंगारी बरेली से उठीओर 6जनवरी को बाजार में आम सभा हो रही थी उसी समय नबाव की हुक्मरानों ने लाठीचार्ज का हुक्म सुना दिया पुलिस ने वएरहमई से सभा में लाठी वरसायी जिसमें अनेकों लोग घायल हुए ओर रामप्रसाद अहिरवार ओर जुगराज सोनी शहीद हो गये । विलीनीकरण आंदोलन के इतिहास को विस्तार से वताया गया।
आंदोलन के शहीदों को भी श्रध्दांजली अर्पित की गयी।


विलीनीकरण आंदोलन को 6जनवरी को प्रतिवर्ष गौरव दिवस के रुप में याद किया जायेगा।
इस अवसर पर मंत्री जी ने घोघरानदी सोन्दर्यीकरण हेतु शिलान्यास किया।
एवं नगर बरेली को नगरपालिका वनाने,बरेली में मेडीकल कॉलेज वनाने, राष्ट्रीय राजमार्ग 12के सौन्दर्यी करण करने सब्जी मंडी के विस्तार के लिए आश्वासन दिया।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811