Let’s travel together.

भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न

0 6

अरविन्द सिंह ठाकुर बने जिलाध्यक्ष, प्रमोद सिंह राजपूत को जिला मंत्री का दायित्व

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

 विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी रखे विचार

रायसेन। भारतीय मजदूर संघ जिला रायसेन का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन शनिवार को वन परिसर, रायसेन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में जिलेभर से विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर आगामी कार्यकाल के लिए जिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अरविन्द सिंह ठाकुर को जिलाध्यक्ष तथा प्रमोद सिंह राजपूत को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

अधिवेशन को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने श्रमिकों के योगदान को राष्ट्र की आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का परिश्रम देश के विकास की आधारशिला है। श्रमिकों का सम्मान, उनका कल्याण और उनके हितों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए श्रमिक कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमिक किसी भी देश और समाज की विकास यात्रा के वास्तविक आधार स्तंभ होते हैं। उद्योगों की प्रगति और राष्ट्र की समृद्धि में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। श्रमिकों की समस्याओं का समाधान संवाद, सहयोग और सकारात्मक प्रयासों से किया जाना चाहिए। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष  राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए श्रमिकों के सम्मान और कल्याण के लिए कार्य करने वाला संगठन है। संगठित श्रमिक शक्ति देश की आर्थिक मजबूती और सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और व्यापक बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती मेघा दुबे, विभाग प्रमुख  महेंद्र सोनी एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष  लक्ष्मण सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष  सविता सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिलेभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

जिला अधिवेशन में जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश ठाकुर, रघुवीर सिंह भदौरिया, राजेश गुप्ता, धर्मराज सिंह, शिवशान्त सिंह चौहान, जगदीश शाक्य, प्रमोद लोधी, राजेश धाकड़, रामबाबू लोधी, धीरज राजपूत, स्वदेश शाक्य, मुरारीलाल सोनी, राजकिशोर सोनी, किशोर सिंह ठाकुर, हरिप्रसाद सोनी, सूर्यप्रकाश मीणा, गिरधारीलाल शाक्य, एम.एल. राठौरिया, बी.पी. शर्मा, महाराज सिंह मीणा, नारायण सिंह ठाकुर, सुरेश ठाकुर, वसुधा मिश्र, हेमा ठाकुर, प्रीति शर्मा, हेमलता त्रिवेदी, अशोक कुमार व्यास, ब्रजमोहन शर्मा, भगवान सिंह ठाकुर, सत्यम शर्मा, वीरेन्द्र राजपूत, विपिन राजपूत, गिरजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, नीलेश पाल, सचेंद्र रघुवंशी एवं आनन्द ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सम्बद्ध यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार एवं श्रमिक समस्याओं के समाधान का संकल्प

अधिवेशन के दौरान भारतीय मजदूर संघ की संगठनात्मक गतिविधियों, श्रमिक समस्याओं, औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की स्थिति तथा संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित के मूल मंत्र के साथ श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ठाकुर एवं जिला मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिला कार्यकारिणी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान, जिले की पंजीकृत श्रमिक यूनियनों को सक्रिय करने, नए श्रमिक क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा भारतीय मजदूर संघ को जिले में और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।अधिवेशन का समापन संगठन की एकजुटता, श्रमिक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |     ‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811