सागर। आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री समय सागर महाराज के आशीर्वाद से निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज ससंघ सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29 नवंबर, रविवार को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है
मुकेश जैन ढाना ने बताया कि समारोह का आयोजन वहां पर चल रहे 170 मंडलीय समवशरण विधान के मुख्य पंडाल में श्री विद्योदय जैन तीर्थक्षेत्र (25 एकड़) में होगा। मनी सॉन्ग में मुनि श्री प्रभात सागर महाराज, मुनि श्री चंद्र सागर महाराज, मुनि श्री निरीह सागर महाराज, मुनि श्री उद्यम सागर महाराज, मुनि गरिष्ठ सागर महाराज और मुनि श्री हीरक सागर महाराज है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने एवं पुण्यार्जन करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम स्थल भाग्योदय तीर्थ अस्पताल से लगभग आधा किलोमीटर आगे खुरई-बीना रोड पर बाईं ओर स्थित है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शाम के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक स्थानों से लोगों के आने की स्वीकृति मिल गई है