युवती ने तोड़ी दोस्ती तो युवक ने गाड़ी में लगा दिया जीपीएस, हर लोकेशन पर रख रहा था नजर, ऐसे हुआ खुलासा
रायपुर: डीडीनगर थाना क्षेत्र में युवती को परेशान करने और छेड़खानी करने युवक ने अलग तरीका अपनाया। युवक ने उसकी दोपहिया में जीपीएस लगा दिया था। युवक उनके हर लोकेशन पर नजर रख रहा था। इसके बाद उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। दोपहिया खराब होने पर युवती को अपने दोपहिया में जीपीएस लगे होने की जानकारी मिली। इसके बाद थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कारवाई। पुलिस ने आरोपित युवक निखिल जैन को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने अपनी दोपहिया बनवाने आटो मैकेनिक के पास पहुंची। तब उसने बताया कि गाड़ी में जीपीएस लगा है। इसके बाद युवती ने थाने में दर्ज कराई। युवक ने युवती की दोपहिया में कब से जीपीएस लगाया है, इस बात की जानकारी मोबाइल का डेटा कलेक्शन करने के बाद पुलिस बता पाने की बात कह रही है।