Let’s travel together.

नाराज भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा, प्रभात झा आए थे मनाने फिर भी नहीं माने

0 108

 

– शिवपुरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने भाजपा छोड़ी

– भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र जैन के भाई हैं पार्टी छोड़ने वाले नेता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई दिनों से अपनी उपेक्षा से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गोटू नाराज थे। शुक्रवार को उन्होंने एक पत्रकार वार्ता बुलाकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इस घोषणा से पहले नाराज चल रहे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू को मनाने के लिए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा शिवपुरी आए थे। शिवपुरी में प्रभात झा ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू के घर गए थे और वहां भोजन भी किया था। उन्हें मनाने की कोशिश भी की थी लेकिन उस समय उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन अब भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। भाजपा छोड़ने वाले जितेंद्र जैन गोटू कोलारस के पूर्व विधायक देवेंद्र जैन के भाई हैं। शिवपुरी में पत्ते वालों के नाम से मशहूर जैन परिवार पिछले कई सालों से भाजपा से जुड़ा रहा है। जितेंद्र जैन गोटू के भाई देवेंद्र जैन भाजपा से शिवपुरी और कोलारस से दो बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल देवेंद्र जैन ने भाजपा नहीं छोड़ी है।

प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

अब तक सिंधिया समर्थक भाजपा छोड़ रहे थे लेकिन अब मूल भाजपाई रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को जितेंद्र जैन गोटू ने इसकी जानकारी दी। जितेंद्र जैन गोटू ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह आगे किस पार्टी में जाएंगे। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग कर डिसीजन लेंगे कि वह किस पार्टी के लिए काम करेंगे।

कोलारस से चाह रहे हैं टिकट-

भाजपा छोड़ने वाले जितेंद्र जैन गोटू कोलारस विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहे हैं लेकिन अब यादव बाहुल्य इस सीट पर बैजनाथ यादव द्वारा भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद समीकरण बिगड़ गए हैं। फिलहाल गोटू ने कांग्रेस में जाने की कोई बात नहीं की है। जितेंद्र जैन ने कहा कि जो भी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देगी, वह उस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। अगर पार्टी उन्हें कार्यकर्ता तक सीमित रखेगी तो वह कार्यकर्ता तक ही सीमित रहकर जनता की सेवा करेंगे।

भ्रष्टाचार के आरोप लगाए-

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले काफी समय से यह महसूस कर रहा हूं कि क्षेत्र की पीड़ित और शोषित जनता प्रशासन के पास आती हैं। उनकी कोई भी सुनवाई बगैर पैसे दिए नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जब मैं जिला पंचायत अध्यक्ष था, उस समय में भ्रष्टाचार की लड़ाई अपनी ही संस्था के खिलाफ लड़ता रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811