Let’s travel together.

अब विदिशा में ही हो सकेगी पीएचडी समिति की बैठक में दी गई सहमति कॉलेज का होगा समुचित विकास

0 81

कॉलेज की जन भागीदारी समिति की बैठक में लिए गए अनेकों निर्णय

विदिशा। शासकीय कन्या( अग्रणी)महाविद्यालय मैं कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें अनेकों प्रस्ताव पर समिति ने सहमति प्रदान की जिससे अब कॉलेज के विकास की नई राह और छात्रों के विकास की अवधारणा तय की गई। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुमन सोनी सदस्य अशोक गोयल मनोज पांडे एडवोकेट राम जी सोनी गोपाल खत्री सुनीता सोनकर गजेंद्र रघुवंशी जसवीर चावला एवं कॉलेज की प्राचार्य और समिति की सचिव और प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नीता पांडे की मौजूदगी में विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई। जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुमन सोनी ने बताया कि अब कन्या महाविद्यालय में ही ज्योग्राफी सब्जेक्ट में पीएचडी संपन्न की जा सकती है। इसको लेकर महाविद्यालय में रिसर्च सेंटर खोलना हेतु सभी ने सहमति प्रदान की है जिसके तहत अब महाविद्यालय में ही इस विषय पर पीएचडी की जा सकती है।

इसी के तहत महाविद्यालय में स्मार्ट क्लासेस की व्यवस्था छात्राओं के लिए नए हॉस्टल में फर्नीचर वाटर कूलर विथ फिल्टर सहित अन्य सामग्री स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति तथा महाविद्यालय के मेन गेट से अंदर परिसर तक एक डोम बनाए जाने पर भी सभी ने सहमति दी है जिसमें छात्राओं के लिए सेटिंग बेंच की भी व्यवस्था रहेगी जिसमें छात्राएं और उनके अभिभावक किसी भी मौसम में आराम से बैठ सकते हैं। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय परिसर मैं बाउंड्री बाल आदि का भी कार्य किया जाएगा। समिति ने अपनी बैठक में वाणिज्य भौतिकी रसायन शास्त्र हिंदी भूगोल तथा माइक्रोबायोलॉजी में एक-एक नए अतिथि विद्वान की नियुक्ति एवं महाविद्यालय की छात्राओं के लिए महापुरुषों की जीवनी एवं उनके संस्मरण को आत्मसात करने के लिए महाविद्यालय के पुस्तकालय में इस प्रकार का साहित्य क्रय करने के लिए भी अपनी सहमति प्रदान की है।
कार्यक्रम के दौरान जन भागीदारी समिति अध्यक्ष सुमन सोनी के जन्मदिन पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। इस अवसर पर समिति सचिव एवं कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नीता पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

न्यूज़ सोर्स-सुमन सोनी अध्यक्ष शा.क. अग्रणी महाविद्यालय विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811