Let’s travel together.

विगत दिनों भारी बारिश ने लोगों के घरों में घुस कर मचाया था तांडव,अब जागा प्रशासन

0 195

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

नागरिकों ने बारिश से होने वाले नुक़सान से प्रशासन को अवगत कराते हुए आशंका जताई थी कि पानी निकासी न होने से घरों में पानी भरने से नुकसान हो सकता है परन्तु प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई जिसका खामियाजा लोगों को लाखों रुपए के नुकसान उठाकर भोगना पडा था । पुनः भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने पानी निकासी व्यवस्था जुटाने कवायद शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार पूर्व में ही बारिश से पानी निकासी न होने से लोगों ने प्रशासन को चेताया था परन्तु प्रशासन चुनाव में व्यस्त रहा नगर में हुई भारी बारिश ने नगर के वार्ड नं 15-5-14-13 में तबाही मचाई तथा नगर के बीचोबीच स्थित मदागन तालाब की पार फूट गई तब लोगो के घरों में पानी भर गया तथा रोजमर्रा के सामान को तबाह कर दिया जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया परन्तु प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग पाई । वैसे भी इस बढी मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी ऊपर से भारी बारिश के तांडव ने लोगों को घरू सामान बर्बाद कर लाखों रुपए का नुक्सान पहुंचा दिया यही हाल हेडगेवार कालोनी का रहा जहां प्रशासन ने करोड़ों रुपए खर्च कर नाले निर्माण तो क्या दिया परन्तु बारिश का पानी नालों में न पहुंच कर कालोनी वासियों के घरों में घुस गया जिससे लोगों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा परन्तु प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल सकी लोगों को सिवाय प्रशासन को कोसने के अलावा कुछ नहीं मिल सका यही हाल वार्ड नं 5-15-14 का रहा जहां आधी रात से घरों में घुसे पानी की समस्या से जूझना पड़ा तथा लाखों रुपए का सामान खराब होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था अब पुनः आसमान में छाए बादलों की गड़गड़ाहट तथा शुरू हुई बारिश तथा मौसम विभाग की चेतावनी ने एक बार फिर लोगों को चिंता में डाल दिया तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी तथा प्रशासन ने आनन फानन में जेसीबी मशीन बुलाकर पानी निकासी व्यवस्था की कवायद शुरू की तथा पानी निकासी हेतु पाइप डालने का काम शुरू किया गया जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना बढ़ती दिखाई देने लगी तथा बारिश से निपटने प्रशासन पानी निकासी व्यवस्था बनाने जुटा दिखाई देने लगा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811