भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गणेशोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखें।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामना की कि भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो तथा मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।