Let’s travel together.

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0 21

 सुरेंद्र जैन धरसींवा

थाना खमतराई क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 967/2026, धारा 64(2)(एम) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के अनुसार आरोपी एवं पीड़िता पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी द्वारा पीड़िता को प्रेम करने एवं शादी करने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। दिनांक 10.09.2026 को आरोपी पुनः पीड़िता को शादी करने का भरोसा दिलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके पश्चात पीड़िता द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी गई एवं थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जिसके क्रम में थाना खमतराई द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए एवं आरोपी की पतासाजी की गई। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

प्रमोद निषाद पिता दौलतराम निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी रावांभाठा, जिला रायपुर

आरोपी को गिरफ्तार कर तत्काल माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में तत्परता एवं गंभीरता से कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811