Let’s travel together.

हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष

0 39

महिलाएं रखेंगी व्रत, शाम 7 बजे होगी भव्य आरती, रातभर

भजन-कीर्तन से भक्तिमय होगा वातावरण

सी के पारे रायसेन 

हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। 14 सितंबर 2026 को दोनों पर्व पूरे विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ मनाए जाएंगे। घर-घर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान होगी और गणपति बप्पा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय होगा।

हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर व्रत रखेंगी। महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी।

पर्व के उपलक्ष्य में शाम 7 बजे महिलाओं द्वारा विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के बाद रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महिलाएं पूरी रात भक्ति में लीन होकर भगवान शिव-पार्वती एवं गणपति की महिमा का गुणगान करेंगी। विधि-विधान से पूजन एवं आरती की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

गणेश चतुर्थी को लेकर घरों में विशेष सजावट की गई है। गणपति की आकर्षक प्रतिमाओं को सजाकर भक्त उनका स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हैं। बाजारों में भी पूजन सामग्री, फूल-मालाओं और सजावटी सामान की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है।

शाम की आरती से लेकर रातभर चलने वाले भजन-कीर्तन और सुबह की मंगल आरती तक पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आएगा। हर ओर गूंजेगा—“गणपति बप्पा मोरया” और “हर-हर महादेव” का जयघोष होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811