Let’s travel together.

वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही

0 14

  सुरेंद्र जैन धरसींवा

विधानसभा पुलिस ने चोरी के कबाड़ सहित टाटा 1109 वाहन को जप्त कर आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वाहन सहित जप्त कबाड़ की कीमत करीब 9.20 लाख रूपये है

जानकारी के मुताबिक विधानसभा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा वाहन में एक व्यक्ति कबाड़ सामान लेकर विधानसभा की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध वाहन को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी गठित कर संभावित मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग करते हुए वाहन की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान रिंग रोड नंबर-03, टेकारी के पास उक्त वाहन को आते देखकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोककर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान टाटा 1109 वाहन क्रमांक सी जी 04 एन यू 8726 में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामान भरा हुआ पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा वाहन में परिवहन किए जा रहे कबाड़ के संबंध में चालक धनंजय पासवान से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु आरोपी द्वारा कबाड़ सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा स्वामित्व संबंधी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। वाहन की जांच करने पर उसमें करीब 9,940 किलोग्राम कबाड़ सामान पाया गया।

जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी धनंजय पासवान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे में अवैध रूप से रखें कबाड़ सामान एवं परिवहन में प्रयुक्त टाटा 1109 वाहन क्रमांक सी जी 04 एन यू 8726 जुमला कीमती करीब 9.20 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी धनंजय पासवान के विरुद्ध थाना विधानसभा में इस्तगासा क्रमांक 01/26, धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

जप्त सामग्री कबाड़ सामान – लगभग 9,940 किलोग्राम टाटा 1109 वाहन क्रमांक सी जी 04 एन यू 8726,कुल जुमला कीमत – लगभग 9.20 लाख रूपये

गिरफ्तार आरोपी – धनंजय पासवान पिता कामेश्वर पासवान, उम्र 25 वर्ष निवासी घानाटोला, इटवा बीघा, थाना जम्होर, जिला औरंगाबाद, बिहार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811