Let’s travel together.

युवक ने नावालिग युवती को चाक़ू से गोदकर दी भयाभय मौत

0 152

जबलपुर। जिले के कुलोन में 21 साल के यशवंत पटेल ने गांव की ही 16 साल की लड़की रिया पटेल को उसी के घर में घुसकर चाकू से भयावह मौत दी। इसके बाद यशवंत की लाश गांव के बाहर पुलिया पर पड़ी मिली । पुलिस इस घटना को हत्या के बाद आत्महत्या मान रही है। परिवार ने एकतरफा इश्क का मामला बताया है। वही यशवंत के परिजन अपने बेटे की हत्या होना बता रहे है।

एडिशनल एसपी सोनाली दुबे के अनुसार नाबालिग रिया और आरोपी यशवंत के कॉल डिटेल से यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच में लगातार बातचीत होती थी। इसके साथ ही रिया की अन्य लड़कों के साथ भी बात हो रही थी और घटना वाले दिन भी दोनों में फोन पर बातचीत हुई है। नाबालिग का चरगवां में 11 कक्षा में एडमिशन होने के बाद अपने पिता के साथ घर वापस जाने वाली थी। नाबालिग के पिता का कहना है कि रिया ने सुबह फोन कर इशू के द्वारा परेशान करने की बात कही थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आरोपी ने नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811