Let’s travel together.

जानी-मानी पर्यावरणविद और गांधीवादी चिंतक डॉक्टर वंदना शिवा भोपाल में

0 141

 

भोपाल । अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यावरणविद,लेखिका और गांधीवादी विचारक डॉ. वंदना शिवा छब्बीस जुलाई को भोपाल में रहेंगी। वे गांधी भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी । इसके अलावा सुश्री शिवा अपरान्ह चार बजे मध्यप्रदेश के बुद्धिजीवियों, लेखकों,पत्रकारों और युवाओं से मुलाक़ात करेंगी ।

डॉ शिवा पिछले चार दशकों से भारत में पर्यावरण और जैविक आंदोलन की प्रणेता रही हैं । उन्होंने 1984 में जैव विविधता के संरक्षण, जैविक कृषि, कृषक अधिकार तथा बीज बचाने के लिए नव धान्या आंदोलन शुरू किया। डॉ वंदना को 1993 में राइट लाइवलीहुड पुरस्कार ( जिसे वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है) मिल चुका है । उसी साल उन्हें यूएनओ के ग्लोबल 500 पुरस्कार के लिए चुना गया ।सन 2010 में उन्हें सिडनी शांति पुरस्कार समेत पर्यावरण, पारिस्थितिकी व महिला अधिकारों के लिए कई बार सम्मानित किया गया ।
भोपाल के गांधी भवन में शाम 4:00 बजे से सुश्री शिवा नागरिक समाज सहित नागरिक संगठनों, पत्रकारों, लेखकों और गांधीवादियों से मुलाकात करेंगी। शाम 7:00 बजे वह दिल्ली प्रस्थान करेंगी।

गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव ने सामाजिक नागरिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे जलवायु परिवर्तन, जैविक कृषि तथा महात्मा गांधी दर्शन पर संवाद के सहभागी बने।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811