Let’s travel together.

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हलाली डेम के गेटवे स्पिलवे कार्य का निरीक्षण किया

0 323

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा  हलाली पहुंचकर सम्राट अशोक सागर परियोजना के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री सिलावट द्वारा अधिकारियों की उपस्थिति में गेटवे स्पिलवे कार्य का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बहुआयामी लाभ होंगे। परियोजना से भोपाल जिले की बेरसिया व हुजूर तहसील के लगभग 21 ग्राम, रायसेन जिले के 3 ग्राम, विदिशा जिले के 3 ग्रामों में रहने वाले लगभग 2100 अन्नदाताओं की 2400 हेक्टेयर कृषि भूमि को अतिवृष्टि के समय बाढ़ की स्थिति से स्थाई निदान प्राप्त होगा और यह सभी लाभान्वित होने वाले अन्नदाता अतिवृष्टि के समय भी बोवनी कर सकेंगे। यह प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के विशेष प्रयासों से 27 ग्रामों के 2100 से अधिक किसानों को दी गई बड़ी सौगात है।


इस प्रकार लगभग ₹30 करोड़ रुपए लागत वाली इस परियोजना से रायसेन सहित 3 जिलों के लगभग 2100 अन्नदाता लाभान्वित होंगे। मंत्री सिलावट ने यह भी कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रदेश के अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। इस परियोजना का लोकार्पण दिनांक 13 अगस्त 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से कराये जाने की बात मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा कही गयी। इस अवसर पर बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, जनप्रतिनिधि केदार सिंह मंडलोई, विक्रम रघुवंशी, मुख्य अभियंता जल संसाधन जेएस कुशरे, एसडीएम मुकेश सिंह, अधीक्षण यंत्री भीम सिंह मोहनिया, कार्यपालन यंत्री रमेश चौहान तथा एसडीओ जल संसाधन बीके बागुल्या सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811