Let’s travel together.

TODAY::राशिफल वुधवार 26जुलाई 2023

0 67

मेष राशि – साझा प्रयासों में वृद्धि होगी। निजी मामलों में गंभीरता और संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। सबको जोड़ने में सफल होंगे। विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। उद्योग व्यापार के लिए उचित अवसर बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। स्थायित्व बल पाएगा। भिम भवन के मामले पक्ष में रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। करीबियों का भरोसा जीतेंगे। टीम भावना बनाए रखें। व्यवस्थागत सफलताएं बढ़ेंगी। आत्मविश्वास और बर्हिमुखता को बल मिलेगा। नेतृत्व क्षमता बनाए रखेंगे।

वृष राशि – आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे। कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे। पेशेवर चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएंगे। लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे। व्यवस्था को मजबूती देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे। कर्मठता से काम लेंगे। प्रबंधन का सम्मान करेंगे। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। सेवा भावना बल पाएगी। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यगति अपेक्षा के अनुरूप रहेगी। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। मेहनत और लगन से परिणाम साधेंगे। समय प्रबंधन बनाए रखेंगे। मितभाषी बने रहेंगे।

मिथुन राशि – मित्रों के साथ सुखद समय बिताएंगे। करीबियों का साथ समर्थन मिलेगा। कामकाज में उत्साह बनाए रखेंगे। शि़क्षण प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी। निजी परिस्थितियों में सुधार लाएंगे। आवश्यक बदलाव संभव हैं। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा। कला कौशल संवार पर रहेंगे। सभी प्रभावित होंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे। प्रसन्नता और उत्साह बनाए रहेंगे। करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा। सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे। तेजी दिखाएंगे।

कर्क राशि – व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बना रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखेंगे। निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। भवन वाहन की प्राप्ति होगी। भावनात्मक प्रदर्शन में उतावली न दिखाएं। निजी मामलों में धैर्य से काम लें। गरिमा गोपनीयता पर जोर देंगे। संवेदनशीलता बनी रहेगी। उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। पैतृक मामलों में सक्रिय रहेंगे। विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे। बड़ों से संवाद बढ़ाएंगे। प्रयास तेज होंगे। सबसे तालमेल रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को स्वयं करेंगे। शांत रहें।

सिंह राशि – भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रहेगा। व्यापार विस्तार लेगा। इच्छित परिणाम बनेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सहकारिता में मजबूती रहेगी। बंधुओं का सहयोग बढ़ेगा। साहस पराक्रम बढ़ाएंगे। आलस्य छोड़ें। विनम्रता बढ़ाएं। जरूरी जानकारी मिल सकती है। संचार संवाद में बेहतर रहेंगे। सामाजिक संबंध संवारेंगे। सामाजिक कार्यां में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। कामकाजी मामले बनेंगे। मध्यम दूरी की यात्रा हो सकती है। जोखिम उठाने से बचें। प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

कन्या राशि – अपनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। घर परिवार में आनंद के अवसर बढ़ेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। श्रेष्ठ जनों का आगमन होगा। उत्सव का वातावरण रहेगा। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। वचन निभाने में आगे रहेंगे। रचनात्मकता और सक्रियता रखेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संस्कार परंपराओं को बल देंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। सभी का आदर सत्कार बनाए रखेंगे। इच्छित वस्तु मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। जिम्मेदारों से भेंट होगी।

तुला राशि – चर्चा संवाद में मुखरता से अपनी बात रखेंगे। करीबियों और परिजनों की सुनेंगे। सभी जन परस्पर सहायक होंगे। चहुंओर हितकर परिणाम बनेंगे। नवीन कार्यां में गति आएगी। रचनात्मकता को बल मिलेगा। दीर्घकालिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी। लेंगे। अनुकूलता बढ़त पर बनी रहेगी। वाणिज्यिक विषयों में रुचि दिखाएंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। सफलता के संकेत हैं। करियर व्यापार में निरंतरता रखेंगे। विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाएंगे।

वृश्चिक राशि – निवेश कार्यां में रुचि बनी रहेगी। खर्च व बजट पर ध्यान देंगे। व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। वैदेशिक कार्यां को पूरा करें। मेहनत पर भरोसा रखें। आवश्यक कार्यां को समय से करें। नीतिगत कार्यं करने का प्रयास रखें। आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। करियर कारोबार में सावधानी बरतें। न्यायिक मामलों में धैर्य बढ़ाएंगे। सूची बनाकर कार्य करेंगे। रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे। खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। विस्तार योजनाएं गति लेंगी। सहजता से आगे बढ़ते रहें।

धनु राशि – महत्वपूर्ण कार्यां में गति बनाए रखेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सभी वर्ग के लोगों से संबंध संवरेंगे। पेशेवर सकारात्मकता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत मामलो में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। वाणिज्य व्यापार में शुभता बढ़ेगी। लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। तेजी से मामले हल करेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। अतिउत्साह में चूक करने से बचें। साख प्रभाव बढ़त पर रहेगा। अपनों से सामंजस्य रखेंगे। सभी का भरोसा जीतेंगे। विविध मामले पक्ष में रहेंगे।

मकर राशि – आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। चर्चा में प्रभावी रहेंगे। करियर को मजबूती मिलेगी। परिणामों से उत्साहित रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। जिम्मेदारों और वरिष्ठों से बना कर चलेंगे। विभिन्न कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। करियर व्यापार लाभ में बने रहेंगे। गंभीर विषयों में रुचि रहेगी। स्वजनों से भेंट के अवसर बनेंगे। सम्मान का भाव बढ़ेगा। प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में गति आएगी। पैतृक कार्यां में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा।

कुम्भ राशि – भाग्य वृद्धि के अवसर बने रहेंगे। दीर्घकालिक योजनाएं गति पाएंगी। विभिन्न कार्यां को निसंकोच आगे बढ़ाएंगे। वाणिज्यिक मामले संवारेंगे। विनय व विवेक बनाए रखेंगे। आस्था विश्वास में वृद्धि होगी। लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यां से जुड़ेंगे। अवरोध दूर होंगे। स्वास्थ्य सुधार पाएगा। शारीरिक समस्याएं कम होंगी। सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जनकल्याण के कार्य करेंगे। लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। परिस्थितियों में तेज सुधार होगा।

मीन राशि – स्वास्थ्य संकेतों पर नजर रखेंगे। कार्य व्यवस्था में सहजता रखेंगे। आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे। आकस्मिकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। परिजनों से सीख सलाह पर ध्यान देंगे। व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे। नीति नियम अपनाएंगे। आवश्यक कार्या में धैर्य दिखाएंगे। कार्य व्यापार औसत रहेगा। लेनदेन में सजगता बनाए रहेंगे। शोध कार्यां पर ध्यान जाएगा। अप्रत्याशित परिस्थितियां बनी रहेंगी। कामकाज प्रभावित हो सकता है। अनुशासन व निरंतरता रखेंगे। तैयारी से कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811