Let’s travel together.

जल जीवन मिशन से हर घर में टोटीं से पहुंचाया जा रहा है पानी- स्वास्थ्य मंत्री

0 141

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने शाहपुर में 165.25 लाख रू लागत के रेट्रोफिटिंग नल जल योजना का किया भूमिपूजन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद के ग्राम शाहपुर में पीएचई विभाग के रेट्रोफिटिंग नल जल योजना कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके पूर्व उन्होंने कन्यापूजन और दीप प्रज्जवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज यहां 165.25 लाख रू की लागत से नल जल रेट्रोफिटिंग कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने शाहपुर के हर घर में टोंटी के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। माताओं-बहनों को पानी के लिए कुओं या हैण्डपम्पों पर लाईन में नहीं लगना पड़ेगा, उन्हें दूर से पानी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी, रोजगार सहित अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से महिलाओं को चूल्हे के धुंए से मुक्ति मिली है। पहले महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाने में बहुत परेशानी होती है। धुएं से ऑखों में जलन होने के साथ ही कई बीमारियां भी होती थी। सरकार द्वारा योजना के तहत महिलाओं को निःशुक्ल गैस चूल्हा, कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा गॉवों में विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है। स्कूलों, आंगनवाड़ी में बच्चों को मध्यान्ह भोजन, पोषण आहार प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लिए योजना चलाई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि किन्हीं कारणों से इन योजनाओं के लाभ से छूटे हुए लोगों को भी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाकर लोगों के पास जाकर आवेदन लिए गए और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने मंच से योजनाओं का लाभ लेते हुए उपस्थित ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। इस पर ग्रामीणों द्वारा हाथ उठाकर योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही। कुछ ग्रामीणों द्वारा योजना का लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने पर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संबंधित ग्रामीणों को शीघ्र पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने उपस्थित ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज गॉव को नल जल योजना की जो सौगात मिली है, उससे महिलाओं को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्हें घर पर ही नल से पानी उपलब्ध होगा, कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2023 तक सभी गॉवों में नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गॉवों के विकास के साथ-साथ लोगों के कल्याण के लिए, उनके विकास के लिए भी प्रमुखता से काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पीएचई विभाग की कार्यपालन यंत्री श्वेता औचट, एसडीएम एलके खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811