Let’s travel together.

नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद- गृह मंत्री

83

नवादा। भाजपा ने नी‎तीश कुमार के ‎लिए दरबाजे हमेशा के ‎लिए बंद कर ‎दिए हैं। बिहार दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुये बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर निशाना साधते हुये कहा कि अगर आप दोनों सोचते हैं कि आप लोगों को बीजेपी का दोबारा साथ मिलेगा तो यह भूल जाइए आप लोगों के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। अमित शाह ने कहा कि मैं बिहार की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि हमलोग अब नीतीश कुमार के साथ गठबंधन नहीं करने वाले हैं। वहीं इससे पहले अमित शाह ने कहा कि आज मुझे सासाराम जाना था, वहां मुझे महान सम्राट अशोक के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन, सासाराम में हिंसा फैली है, बवाल मचा है। इसलिए मैं नहीं जा पाया। मैं जल्द ही सासाराम जाऊंगा. वहीं अमित शाह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि मैं देश का गृह मंत्री हूं इसलिए मुझे पूरे देश के साथ-साथ बिहार की भी चिंता है।
अमित शाह ने सासाराम और नालंदा हिंसा पर बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता से यह कहना चाहता हूं कि 2024 में बिहार को 40 सीट दीजिए और 2025 में बीजेपी की सरकार बनाइए. दंगा करने वालो को उलटा लटका कर सीधा करेंगे. हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते हैं। सासाराम और नालंदा की घटना से मन दुखी होता है। अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुये कहा कि वह कुर्सी के लिए लालू यादव का साथ नहीं छोड़ पा रहे हैं। लेकिन, बीजेपी की कोई मजबूरी नहीं है। वहीं अमित शाह ने लालू प्रसाद को संदेश देते हुये कहा कि यदि आप सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार पीएम बनेंगे और आपके बेटे तेजस्वी यादव को नीतीश जी सीएम बनाएंगे तो यह उम्मीद छोड़ दीजिये क्यों कि न तो नीतीश कुमार पीएम बनेंगे और न ही नीतीश कुमार तेजस्वी को सीएम बनाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811