Let’s travel together.

थाना कोतवाली पुलिस ने दिव्यांगों से 19-19 हजार रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को चंद दिनो में किया गिरफ्तार

0 229

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर के एक एजेंसी में 19 19 हजार में एक्टिवा दिलवाने के नाम पर चार दिव्यांगो से 76 हजार रुपए ठग लिए जाने का मामला सामने आया था । प्रार्थी सुनीता पिता कलू पटैल (43) निवासी पिपरिया नायक दमोह द्वारा थाना कोतवाली मे रिपोर्ट लेख करायी की 06 जनवरी को एक अनजान व्यक्ति मिला जिसने बताया कि उसकी संस्था दिव्यांगों को निशुल्क स्कूटी/एक्टिवा प्रदान करती है, रजिस्ट्रेशन एवं बीमा के 19- 19 हजार रूपये देने होंगे यह बोलकर आरोपी द्वारा 11 जनवरी को 05 दिव्यांगो को होण्डा एजेंसी बुलाया एवं गाडी पसंद करावाई बाद सभी से 19-19 हजार रूपये लेकर फरार हो गया जो उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली मे अप.क्र. 28/24 धारा 420 ताहि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर सीसीटीव्ही फुटेज एवं सायबर की मदद से लगातार तलाश पतारसी कर आरोपी को गिरफ्तार किया कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी – अरबिन्द पिता सुरेन्द्र पाल उम्र (35) निवासी राजनगर छतरपुर हाल शास्त्री कालोनी कटनी है। इसमें निरी. आनंद सिह, सउनि. साहब सिह, प्रधान आरक्षक राकेश, सौरभ, अजीत, आरक्षक ओमप्रकाश, राजकुमार, नितिन, महिला आरक्षक रितिका ने सराहनीय कार्य किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811