Let’s travel together.

सिटी ट्रेन चलाने ग्वालियर से बानमौर तक ट्रैक का निरीक्षण

133

ग्वालियर ।  ग्वालियर से बानमौर के बीच नैरोगेज ट्रेन को सिटी ट्रेन के रूप में चलाने के लिए गुरुवार को फिर निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी व तहसीलदार ने ट्रेन को चलाने की संभावना व समस्या की स्थिति देखी। फिजििबलिटी के आधार पर ही ट्रेन को चलाने का फैसला लिया जाएगा। पिछले दो साल से नैरोगेज ट्रेन का संचालन बंद है, लेकिन इस ट्रेन को चलाने के लिए सुधीर गुप्ता ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद से झांसी मंडल ने ट्रेन को चलाने की संभावना देखी है। गत दिवस मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण किया था। ग्वालियर से मोतीझील तक निरीक्षण किया। ज्ञात है कि माधवराव सिंधिया द्वारा अपने राज्य में वर्ष 1885 में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य वर्ष 1899 में ग्वालियर से भिंड और ग्वालियर से शिवपुरी तक, 1904 में ग्वालियर से सबलगढ़ तक और 1909 में सबलगढ़ से शिवपुरी के बीच नैरोगेज रेलवे लाइन प्रारंभ हुई, जो पूरे देश में सिंधिया ग्वालियर लाइट रेलवे के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक      |     कमलागंज सेवा बस्ती में घर-घर पत्र वितरण कर सुपोषण भारत अभियान का किया जागरण     |     यूएफबीयू के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल      |     शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज, 30 से ज्यादा मामले दर्ज     |     रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811