Let’s travel together.

यूएफबीयू के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन

0 12

– प्रदर्शन के दौरान बैंकर्स ने “UFBU जिंदाबाद”, “बैंक कर्मचारी-अधिकारी एकता जिंदाबाद” और “5-Day Banking लागू करो” जैसे नारे लगाए

– बैंकों का कारोबार प्रभावित

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में शिवपुरी के गुरुद्वारा चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने सैकड़ों बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग 5-Day Banking को निश्चित तारीख के साथ लागू करने तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लंबित एवं वैध अधिकारों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूएफबीयू

शिवपुरी यूनिट के अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय ने कहा कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी जायज मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं। सरकार द्वारा 5-Day Banking को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन कर्मचारियों की मांग है कि इसके लिए स्पष्ट एवं निश्चित तारीख घोषित की जाए।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार का प्रदर्शन यह स्पष्ट करता है कि बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकारी किसी भी विभाजनकारी प्रयास से प्रभावित होने वाले नहीं हैं। सीनियर मैनेजमेंट सहित विभिन्न स्तरों के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया है।

यूएफबीयू शिवपुरी यूनिट के संयोजक संजय वर्मा ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक दिन की हड़ताल तक सीमित नहीं है। यदि लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हड़ताल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।आज दो पूर्व पदाधिकारी डी पी शर्मा , संतोष शर्मा ने भी संबोधित किया।

अनुमान के अनुसार, शिवपुरी जिले में एक दिन की बैंक हड़ताल से लगभग 100 करोड़ के बैंकिंग कारोबार/लेन-देन प्रभावित होने की संभावना है।

अमित आनंद, राजकुमार बैरागी, विक्रम जैन, शुभम जैन, सतीश माहोर, अशोक कुशवाहा, मतीदीन कुशवाहा, हेमंत कोली, दुर्गेश मित्तल, इरफान खान एवं नयाव सिंह सहित अनेक बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला साथियों में रुचि सहस्रबुद्धे, प्राची मजमुदार, नीलू, सोनम, अचला, निवेदिता, निकिता, पूजा, चंचल जैन एवं नेहा गुप्ता सहित अन्य महिला बैंकर्स ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

प्रदर्शन के दौरान बैंकर्स ने “UFBU जिंदाबाद”, “बैंक कर्मचारी-अधिकारी एकता जिंदाबाद” और “5-Day Banking लागू करो” जैसे नारे लगाए।

यूएफबीयू शिवपुरी यूनिट ने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शिवपुरी के सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक      |     कमलागंज सेवा बस्ती में घर-घर पत्र वितरण कर सुपोषण भारत अभियान का किया जागरण     |     यूएफबीयू के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     पीएम का जुमला और ‘राजनीतिक फूफा बनाम सामाजिक फूफा’ !-अजय बोकिल      |     शिवपुरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान तेज, 30 से ज्यादा मामले दर्ज     |     रायसेन जिला जेल में गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज आया सामने, जेल से फरारी की साजिश का खुलासा     |     कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811