भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल के प्रतिभाशाली गायक विपिन शर्मा ने अपना नया रोमांटिक गीत ‘उम्र भर’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है, जिसे श्रोताओं का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यह गीत एक प्रेमी की अपनी प्रेमिका से भावनात्मक गुजारिश को दर्शाता है, जिसमें वह जीवनभर उसके इंतजार की बात करता है।
गीत को खुद विपिन शर्मा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल विपिन शर्मा और विवेक ने मिलकर लिखे हैं। म्यूजिक अरेंजमेंट टी. एस. धर्मेश ने किया है। सिनेमेटोग्राफर संजय आर भल्ला हैं तथा कॉस्ट्यूम सपना शर्मा ने डिजाइन किया है वीडियो में मॉडल के रूप में भी विपिन शर्मा नजर आ रहे हैं, वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी आशू खान ने संभाली है।

उल्लेखनीय है कि विपिन शर्मा पिछले चार वर्षों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, जिसके बाद अब यह गीत दर्शकों के बीच आया है। इससे पहले उनका गीत ‘शिद्दत’ भी रिलीज हो चुका है, जिसे भी सराहना मिली थी।
मुंबई में सक्रिय विपिन शर्मा मूल रूप से भोपाल के निवासी हैं और भोजपुरी फिल्म ‘नचनिया’ में काम कर चुके हैं। अब वे वर्ष 2027 में एक हिंदी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही उनका अगला गाना ‘सवेरा’ फिलहाल शूटिंग के दौर में है।
‘उम्र भर’ गीत को मिल रही तेजी से लोकप्रियता यह साबित करती है कि दर्शकों को उनकी आवाज और भावनात्मक प्रस्तुति काफी पसंद आ रही