Let’s travel together.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार 

0 95

 श्री गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाने जोर-शोर से की जा रही तैयारी 

 सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले भर में इस समय श्री गणेश उत्सव को लेकर अभी से अनेक स्थानों पर तैयारी शुरू हो गई है श्री गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक स्वरूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हुए हैं, जिला मुख्यालय रायसेन में ही विभिन्न आकृतियों में गणेश प्रतिमाओं का निर्माण मूर्ति कलाकारों द्वारा आकर्षक ढंग से किया जा रहा है।

रामलीला मैदान में मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हुए हैं वहीं नगर के पाटन देव क्षेत्र में भी मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर प्रतिमाओं को सजाने संवारने में लगे हुए हैं, गणेश प्रतिमाओं का निर्माण सागर मार्ग के पास भी हो रहा है । इस प्रकार से अब यहां के लोगों को बाहर दूर से प्रतिमा नहीं लाना पड़ती क्योंकि रायसेन में कई वर्ष से आकर्षक सुंदर प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते लोग प्रतिमा खरीद कर ज्यादातर स्थापित करते हैं ।

मूर्तिकारों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि हमारे यहां सभी प्रकार की विभिन्न आकृतियों से सुसज्जित प्रतिमाओं का निर्माण किया जाता है श्री गणेश उत्सव हो या श्री दुर्गा उत्सव दोनों ही समय हम पूरी मेहनत और लगन के साथ आकर्षक प्रतिमाओं का निर्माण करते आ रहे हैं अभी आगामी समय में श्री गणेश उत्सव शुरू होने वाला है जिसे देखते हुए हम रात और दिन प्रतिमाओं को तैयार करने में लगे हुए हैं मूर्तिकारो ने बताया कि हमारे पास इस समय 151 रुपए की प्रतिमा से लेकर₹50 हजार कीमत की गणेश प्रतिमाए निर्मित की गई है जिन्हें अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है रायसेन और बाहर क्षेत्र के ऑर्डर लिए गए हैं जहां समय पर प्रतिमा तैयार कर उन्हें देना है, उन्होंने बताया कि रात और दिन प्रतिमा को सजाने और संवारने का कार्य हमारे द्वारा किया जा रहा है। इस बार श्री गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाए जाने के लिए सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।

श्री गणेश उत्सव को लेकर बच्चों में भारी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे शहर की गलियों में गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश के जय कारें लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कई स्थानों पर गणेश उत्सव समितियां का गठन किया जा चुका है और लोगों से घर-घर जाकर भी श्रद्धा के अनुसार सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। इस समय बच्चों में भारी उत्साह गणेश उत्सव को लेकर देखा जा रहा है गणेश जी के बाल स्वरूप से लेकर शंकर पार्वती जी के साथ तो कहीं चूहे पर सवार होकर तो कहीं झूला झूलते हुए कहीं शिव पार्वती के साथ विभिन्न आकृतियों में गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है । नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्री गणेश उत्सव को लेकर लोगों ने तैयारी करना शुरू कर दिया है, श्री गणेश उत्सव समितियां का गठन हो चुका है गणेश उत्सव मनाने के लिए धर्म प्रेमियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर जोरदार तैयारी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |     अहिंसा के मंदिर में हिंसा! बेगमगंज के दिगंबर जैन मंदिर में मारपीट, महिला गंभीर हालत में सागर रेफर     |     कुर्मी समाज ने मनाई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जयंती      |     घर में पटाखों का जखीरा, उसी मकान में चल रही थी बच्चों की कोचिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811