Let’s travel together.

नहर मरम्मत न होने से किसान नाराज, तहसील कार्यालय के सामने तंबू गाड़कर बैठे

0 117

– दो गांवों के भूख हड़ताल पर बैठे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बैराड़ के पचीपुरा तालाब से निकली नहर की साफ सफाई और मरम्मत न होने से किसान नाराज हैं। अब नाराज किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने तंबू गाड़कर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे किसानों का कहना है कि दो गांव के किसान पिछले 3 दिनों से तहसील कार्यालय के सामने बैठे हैं। नाराज किसान तहसील कार्यालय के सामने तंबू गाड़ कर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बावजूद इसके जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किसानों की अभी तक कोई सुध नहीं है। किसानों के अनुसार अगर खेतों में पानी नहीं पहुंचेगा तो भी वह मर जाएंगे। ऐसे में यहां पर भूख हड़ताल पर बैठ कर मरना ही उचित है, क्योंकि अभी तक गेहूं की बोवनी तक नहीं हुई है।

नहर की मरम्मत न होने से नाराज किसान-

दरअसल पचीपुरा तालाब से निकली नहर से पचीपुरा, बैराड़, बबनपुरा, गौदोंलीपुरा गांवों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है, लेकिन पिछले लंबे समय से नहर की साफ सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण नहर के अंतिम छोर से लगे दो गांव बवनपुरा और गोंदोलीपुरा के किसानों को इस वर्ष रवि फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। बबनपुरा और गौंदोलीपुरा के किसान लंबे समय से सिंचाई विभाग से नहर को सही करवाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिल सके लेकिन किसानों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो किसानों को भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होना पड़ गया। शुक्रवार से बैराड़ तहसील के सामने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों की अभी तक किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने कोई सुध नहीं ली है।

2019 में भी भूख हड़ताल पर बैठे थे किसान-
ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व वर्ष 2019 में भी नहर फूट गई थी, तत्समय भी उन्होंने प्रशासन से नहर को सही करवाने के लिए काफी गुहार लगाई थी उस समय भी उन्हें भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा था. इसके बाद सिंचाई विभाग ने नहर को सही करवाया था। अब फिर से किसान एक बार फिर आंदोलन की राह है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते हुए यह नहर सही नहीं करवाई गई तो वह आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। भूख हड़ताल पर बैठे किसानों का कहना है कि वह उस समय तक यहां से नहीं उठने वाले हैं जब तक कि खेत में पानी नहीं पहुंच जाता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811