Let’s travel together.

भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

0 97

रामभरोसे विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में रघु कोचिंग क्लासेस द्वारा बास्केट बाल मैदान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है , बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रही नपा अध्यक्ष प्रियंका राजेन्द्र अग्रवाल, शिक्षाविद शरद द्विवेदी, आचार्य सत्यसिंधु व इण्डस्ट्रीज ऐसोसियन अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा के प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथदृ साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है। इसके पूर्व समारोह में इस वर्ष की हायर सेकण्डरी व हाई स्कूलो उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । रघु शिक्षण संस्थान के संचालक आकाश रघुवंशी ने जानकारी देतेे हुए बताया कि संस्थान द्वारा नगर के वह छात्र छात्रा जिन्होने नगर का नाम प्रदेश जिले व नगर में रोषन किया, उनको सम्मनित किया गया। इससे पूर्व अतिथियो द्वारा दीप प्रजव्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्थान के छात्र छात्राओ द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विशेष अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जीवनसिंह पाल, नपा उपाध्यक्ष पुष्पा प्रेमषंकर साहू, विनोद जैन, पवन श्रीवास्तव, सहित अन्य अतिथियो ने प्रतिभा को भी सम्मनित किया गया। इस दौरान गुरूकुलम संस्थान का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान ने हेमा वानखेड़े, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, भावना वानखेड़े, विक्रांत राजपूत, योगेश वानखेड़े, अंजली रघुंवशी सहित बड़ी संख्या मेें नगर गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सतलापुर शुक्रवार मार्केट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली      |     सिलवानी नगर में पंचकल्याणक महायज्ञ का आयोजन     |     अधिकारियों की चापलूसी कर बन जाते है खास: फिर करते है लोगों को परेशान     |     केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की ब्यूटी वेलनेस की छात्राओं ने ऑरेंन इंटरनेशनल भोपाल में किया औद्योगिक भ्रमण     |     मंडल बस्ती हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई यात्रा का सोमेश्वर धाम पर हुआ समापन      |     चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन     |     मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण     |     तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को     |     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रखे विचार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811