रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर रीवा में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का रोपण किया। उन्होंने कहा कि इन वृक्षों में भगवान का वास होता है। इनका रोपण गौशाला के लिए सौभाग्यशाली है। श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला के प्रताप से ही बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की स्थापना हुई तथा हिनौती में गौधाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला से संबद्ध सभी जन साधुवाद के पात्र हैं जो इसे प्रभावी व सिद्ध क्षेत्र बनाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इस गौशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, मनीषियों व संतों का आगमन हो चुका है। उन्होंने दोनों वृक्षों को उपलब्ध कराने के लिए बाला व्यंकटेश शास्त्री जी को साधुवाद दिया। उप मुख्यमंत्री श्री ने गौपूजन कर गाय को गुड़ खिलाया। अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।