Let’s travel together.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना

0 36

एसडीओपी के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन, पुलिस ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जिले की बेगमगंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिनसुआ के ग्राम मदनी में लगातार हो रही विद्युत मोटर चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में बेगमगंज थाना परिसर में धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत और ग्रामीणों की निजी विद्युत मोटरें सरकारी कुएं पर जल सप्लाई के लिए लगाई गई थीं, जिनसे पूरे गांव में पेयजल की व्यवस्था होती है। लेकिन पिछले दो वर्षों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पहले पानी का टैंकर चोरी हुआ, फिर एक वर्ष बाद कुएं पर लगी विद्युत मोटर चोरी हो गई। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि दो दिन पहले एक बार फिर अज्ञात चोर कुएं पर रखी दो विद्युत मोटरें चोरी कर ले गए, जिससे पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया।

धरने की सूचना मिलते ही एसडीओपी सोनाली गुप्ता और एसआई संदीप पवार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीओपी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, घटनास्थल का निरीक्षण करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम को मौके का निरीक्षण कर शीघ्र जांच पूरी करने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811