Let’s travel together.

बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा

0 68

– बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोगों ने शीतल समूह के बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला

मंडीदीप रायसेन । राजधानी भोपाल से लगे रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप की शीतल सिटी कॉलोनी में रहवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोगों ने शीतल समूह के बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

यह तस्वीरें हैं मंडीदीप की शीतल सिटी कॉलोनी की, जहां बड़ी संख्या में रहवासी अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट हुए। लोगों का कहना है कि लंबे समय से वे बिजली, पानी और खराब सड़कों जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनी बसाए जाने के समय उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन आज भी वे मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

शीतल सिटी के रहवासियों का कहना है कि वे वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं मिला। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन और बिल्डर की ओर हैं कि आखिर इन समस्याओं का समाधान कब तक होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811