Let’s travel together.

हैप्पी डेज स्कूल में 28 यूनिट रक्तदान संपन्न

0 63

– शिवपुरी के हैप्पी डेज स्कूल परिसर में शुक्रवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी 

शिवपुरी के हैप्पी डेज स्कूल परिसर में शुक्रवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दीवान अरविंद लाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान, प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा एवं एम.पी. बोर्ड प्राचार्य श्री विनय श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रक्तदान प्रभारी निखिल चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल द्वारा प्रति वर्ष तीन बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता हैं।
अब तक हैप्पी डेज स्कूल परिवार द्वारा कुल 251 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।
इस आयोजित शिविर में 28 यूनिट रक्तदान किया गया।

इस पुनीत कार्य में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदाताओं के नाम:
अंजू शर्मा, विनय श्रीवास्तव,माधुरी अरोरा, रेखा पाठक, ,रोशनी कसेरा, लक्ष्मी गुप्ता, उमेश भार्गव, वर्षा कुशवाह, अरुण राजोरा, निखिल चौकसे, काजल पाठक, उपासना रंगड़, प्रियंका मिश्रा,तापसी भट्टाचार्य,श्रेया चतुर्वेदी, मृदुल शर्मा, राधा शर्मा, स्मिता जैन,मोनिका चतुर्वेदी,यश खरे,शुभम राठौर, कंचन शर्मा, शमशाद खान ,जितेंद्र धाकड़, विष्णु दीवान, शेखर यादव,रानी बैनर्जी, कांती सोनी
सभी को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।

इस आयोजन में जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी नीरजा कैन ,भानु प्रताप रैकवार, श्री राम कटारे,लखन धाकड़,क्रांति शर्मा एवं मुकेश का विशेष सहयोग रहा।

अंत में, स्कूल परिवार के शंभू सिंह दांगी द्वारा सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811