Let’s travel together.

प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा

0 101

हलाली समूह जल प्रदाय योजना के पाइप डालने के बाद सड़क बनी मुसीबत, दुकानदार और राहगीर परेशान, जिम्मेदारों की चुप्पी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर हलाली समूह जल प्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क को करीब एक सप्ताह पहले खोद दिया गया था। पाइप डालने का कार्य तो पूरा हो गया, लेकिन सड़क की मरम्मत आज तक नहीं की गई। इससे क्षेत्र में लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

सड़क खोदने के बाद निकला मलबा कई दुकानदारों के सामने ही छोड़ दिया गया है। इससे दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। राहगीरों को भी धूल, गिट्टी और मलबे के बीच से निकलना पड़ रहा है।

सबसे बड़ी चिंता सड़क पर बने गहरे गड्ढे हैं। वाहन चालक अचानक गड्ढे आने से अपना संतुलन खो रहे हैं। कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से बाल-बाल बच चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कर मलबा हटाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811