Let’s travel together.

ओबेदुल्लागंज के आसपास ढाबों पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान

0 126

पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्यवाही जिला रायसेन

जिला कलेक्टर श्री अरविंद दुबे और पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में 8 फरवरी 2023 को जिला आबकारी दल और ओब्दुल्लागंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ओबैदुल्लागंज थाना क्षेत्र के अर्जुननगर, भीयापुर सिंधी कैंप ताजपुरा सहित हाईवे के किनारे स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स रिसम्स, पटियाला,

एमएस ढाबा एवं धाकड़ ढाबा आदि स्थानों पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अचानक दबिश देकर तलाशी की कार्यवाही की गई ।कार्यवाही के दौरान अलग-अलग स्थानों में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 07 प्रकरण कायम हुए, कार्यवाही में 37 पाव मसाला मदिरा और 31 पाव प्लेन मदिरा , 17 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 1200 केजी महुआ लहान ( सैंपल लेकर मौके पर नष्ट ) जप्त की गई ।

उक्त कार्यवाही में आबकारी जिला उड़नदस्ता प्रभारी श्री विवेक सक्सेना, आबकारी वृत अब्दुल्लागंज प्रभारी श्री संदीप द्विवेदी एवं आबकारी वृत रायसेन प्रभारी श्री शरद मिश्रा अपने अपने बल के साथ उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811