भोपाल। लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा क्लब की चिकित्सक डॉ. भावना राय पटेल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में केक काटकर समारोहपूर्वक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने डॉक्टरों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की तथा उनके समर्पण एवं सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर लायंस क्लब समृद्धि की सचिव एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना राय पटेल का सम्मान क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ. रेखा पांडे, लायन प्रमिला सोंटे, क्लब डायरेक्टर लायन अंशु सिंह, लायन वीना कुर्रे, पूर्व अध्यक्ष लायन सुनील श्रीवास्तव जी, वीपी-1 लायन अर्चना मनकर, लायन सादिया बाज़ खान एवं लायन मीनाक्षी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केक कटिंग कर सभी डॉक्टरों के प्रति अपना आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हुए डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया।