मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर दीवानगंज स्थित मध्य भारत फैक्ट्री के सामने बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जमुनिया निवासी सचिन लोधी (19 वर्ष) एवं विजय लोधी (26 वर्ष) घायल हो गए। घटनास्थल पर राहगीरों कॉपी भीड़ इकट्ठी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सांची भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।