Let’s travel together.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर

0 105

 मनोज बैरागी सरदारपुर धार

ग्राम जोलाना स्थित आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। इस मामले में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस व आदिवासी समाज संगठनों द्वारा सरदारपुर में अंबेडकर चौराहे पर गुरुवार से क्रमिक धरना आंदोलन शुरू किया गय 96 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया।

इस घटना से आक्रोशित होकर धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कृत्य केवल एक मूर्ति को तोड़ने का मामला नहीं, बल्कि समाज की आस्था और भावनाओं पर सीधा और सुनियोजित प्रहार है। असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की यह निष्क्रियता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से पूरे क्षेत्र समाज जिले, में गहरा रोष और आक्रोश व्याप्त है।

घटना के विरोध में आज संगठन समिति का नाम, के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने धरने का स्थान, पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल, अभिभाषक दिनेश बैरागी, नगर परिषद सरदारपुर पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चैधरी, नगर परिषद सरदारपुर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, नगर परिषद राजगढ उपाध्यक्ष दिपक जैन, पार्षद संजय जायसवाल, पुष्कर ग्रेवाल बोदली, सरपंच नानूराम, सरपंच संतोष भाबर, सुयश बैरागी,मोहित जाट, श्रवण जाट, गजराज भुरिया, भारतसिंह खराडी, जीवन ग्रेवाल, भारतसिंगार, बालुसिंह बारिया, महेश कटारा, जगदीश डाबे, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेतवा पुल पर कार-कंटेनर की भिड़ंत,भाई बहन घायल     |     विद्यार्थियों ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ     |     शिवपुरी में शक्कर 75 रुपये किलो, 5 दिन में 20 रुपये की तेजी से किचन का बजट बिगड़ा     |     रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811