Let’s travel together.

-गणना के लिए नागरिकों को प्रेरित करें मीडिया : एसडीएम सौरभ मिश्रा 

0 62

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जनगणना में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका हो , इसके लिए सभी मीडियाकर्मियों से सहयोग की अपेक्षा है। आज से नगरीय क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें जनगणना प्रगणक , वार्ड प्रभारी एवं नगरपालिकाकर्मियों की ड्यूटी लग रही है जो क्यूआर कोड़ स्कीन करके स्वगणना पत्रक भरवाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। संबंधित व्यक्ति की ईएस आईडी बन जाएगी। स्वगणना करने पर प्रगणक क्लियर करेंगे ।

जाति वाले कॉलम में एससी , एसटी ओर सामान्य वर्ग का जो कॉलम दिया गया है। उसमें ओबीसी वर्ग अपना सामान्य वर्ग में भरेगा। अलग से ओबीसी कॉलम नहीं दिया गया है।

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने जनगणना-2027 के संबंध में आज सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि जनगणना-2027 के तहत नागरिक स्वयं भी अपने मोबाईल या लैपटॉप से ऑनलाईन स्वगणना फार्म भर सकते हैं। इस बार जनगणना में 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों के लिए स्व-गणना हेतु पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नागरिक वेबसाईट https://se.census.gov.in/ पर क्लिक कर स्वगणना फार्म आसानी से भर सकते हैं।

उन्होंने कहाकि स्वगणना हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इसमें सभी मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है।

एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना हेतु पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवधि में नागरिक अपनी स्व-गणना समय रहते पूर्ण कर सकते हैं, जिससे आगामी प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सके। इससे नागरिकों को घर, कार्यालय अथवा किसी भी स्थान से मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से सुरक्षित रूप से जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलती है। यह न केवल समय की बचत करता है, बल्कि डेटा संग्रहण को अधिक सटीक एवं प्रभावी भी बनाता है। जनगणना-2027 में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प प्रदान किया गया है, जो एक आधुनिक, तकनीकी रूप से सशक्त एवं समावेशी प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास के लिए आवश्यक आंकड़ों का संकलन अधिक सुगमता से किया जा सकेगा। जनगणना का द्वितीय चरण, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी, फरवरी 2027 में पूरे देश में संपन्न होगा।

इस दृष्टि से वर्तमान स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को प्रारंभिक चरण में ही जुड़ने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र शर्मा , नगरपालिकाकर्मी , इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कमलेश राजपाल बने भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष      |     बेटे ने की बाप की हत्या,पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित     |     कोड़ी में गलत डायवर्जेंन से वाहन चालक परेशान, सांची रोड पर रास्ता भटक रहे लोग     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक कर्मचारीयों की हड़ताल,  भीषण गर्मी से कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी      |     विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां     |     बम्होरी में जिला स्तरीय युवा संगम मेला सम्पन्न विभिन्न कम्पनियों द्वारा 65 युवाओं का किया गया  चयन     |     नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जलाया विपक्षी पार्टियों का पुतला      |     राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, गढ़ी में एसडीएम हुए शामिल     |     खेत की मेड़ से विधानसभा की मेज तक, किसान की आवाज कभी दबने नहीं दूँगा– अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811