Let’s travel together.

मई में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर

0 146

मई में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 मई को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। 10 मई को बुध वृषभ राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे। इसके बाद शुक्र का 23 मई को मेष राशि में प्रवेश होगा। मई में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक पर इसका प्रभाव-

मेष- मेष राशि वालों के लिए मई का महीना मिलेजुले परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारियों को निवेश का लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे।

वृषभ- करियर, नौकरी व व्यापार में तरक्की हासिल होगी। मेहनत का फल मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के प्रमोशन के चांस हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं।

कर्क- कर्क राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहें। अपने लक्ष्य पर फोकस करें। धन का निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह- करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या- कन्या राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में मुनाफा होने के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तंगी से छुटकारा मिलेगा। व्यापारियों को निवेश का उचित फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

तुला- तुला राशि वालों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। नौकरी में किसी के साथ बहस न करें। परिवार में गलतफहमियां आ सकती हैं। सभी के साथ अच्छे रिश्ते रखें और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

धनु- धनु राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य का बोझ रहेगा। घर-परिवार में किसी से भी विवाद से बचें। सभी के साथ संबंध अच्छे रकें। व्यापार में रिस्क लेने का समय नहीं है।

मकर- बनते काम बिगड़ सकते हैं, अगर आप समझदारी से काम लेंगे। वाणी पर संयम बरतें। घर परिवार में शांति बनाए रखें। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- आपके लिए यह महीना मिला-जुला साबित हो सकता है। इस महीने आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। करियर में उन्नति होगी।

मीन- मीन राशि वालों को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है। धन लाभ के योग बनेंगे। क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811