Let’s travel together.

बेटे ने की बाप की हत्या,पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार

0 51

शराब पीकर घर आया बेटा,पिता ने लगाई फटकार,बेटे ने किया हमला

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

नगर से तीन किमी दूर स्थित ग्राम उचेर मे मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात मे लगभग रात्रि 9एवं 10 बजे के समय एक पिता ने शराब के नशे में धुत अपने बेटे को डांट क्या लगाई कि उसने अपने पिता की ही हत्या कर दी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उचेर मे एक पुत्र सुमित साहू उम्र 20 वर्ष निवासी उचेर ने अपने ही पिता दीपचंद साहू पिता जमना प्रसाद उम्र55 वर्ष निवासी उचेर की उस समय हत्या कर दी जब उसने अपने पुत्र को नशे की हालत में गालीगलौज कर दी थी इस गालीगलौज से नाराज पुत्र सुमित ने अपने पिता दीपचंद पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर हालत में घायल हुआ था पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा गंभीर घायल अवस्था में पुलिस दीपचंद को लेकर विदिशा अस्पताल पहुंची जहां उपचार के दौरान घायल पिता की मौत हो गई ।मृतक भी आपराधिक पृवत्ति का बताया जा रहा है तथा वह शराब का आदि था वह शराब पीकर पूरे गांव को परेशान किया करता था तथा मृतक द्वारा भी अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी तथा उसे आजीवन की सजा हुई थीं मृतक अपनी आजीवन की सजा काटकर कुछ समय पहले ही गांव आया था मृतक का आतंक पूरे गांव में था पुलिस ने आरोपी पुत्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर फरियादी मृतक के पिता जमना प्रसाद की सूचना पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है घटना मंगलवार एवं बुधवार की दर्मियानी रात नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811